City News Uttar Pradesh
दुल्हन समेत तीन और झुलसी महिलाओं ने तोड़ा दम, पांच दिन पूर्व सिलिंडर फटने से खौलते तेल की चपेट में आईं थीं तीनों
उत्तर प्रदेश

महोबा: दुल्हन समेत तीन और झुलसी महिलाओं ने दम तोड़ा, पांच दिन पूर्व सिलिंडर फटने से खौलते तेल की चपेट में आईं थीं तीनों

 

महोबा। जिले में पांच दिन पूर्व खन्ना थाना क्षेत्र के सिरसीकला में 17 फरवरी को नवविवाहिता की विदाई को लेकर बन रहे खाना के दौरान रसोई गैस सिलिंडर फट गया था। इसमें नवविवाहिता सहित सात महिलाएं झुलस गई थीं। सभी का झांसी में इलाज चल रहा था। सोमवार की रात इसमें नव विवाहिता सहित चार महिलाओं की मौत हो गई।

दुल्हन समेत तीन और झुलसी महिलाओं ने तोड़ा दम, पांच दिन पूर्व सिलिंडर फटने से खौलते तेल की चपेट में आईं थीं तीनों
: Three more scorched women, including the bride, broke down, five days ago, all three were in the grip of boiling oil due to cylinder burst

जिले के थाना खन्ना के ग्राम सिरसीकला में आने वाले माझा थोक मजरा निवासी स्व. मुन्ना श्रीवास की बेटी अंजलि का विवाह बीती नौ फरवरी को हुआ था। इसके बाद अंजलि मायके आ गई थी और ससुरालीजन उसे दूसरी बार विदाई कराने के लिए आए हुए थे। 17 फरवरी को पूजा आदि की रस्मों को पूरा करने के साथ खाने पीने की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान रसोई गैस सिङ्क्षलडर फट गया था और घटना में सात महिलाएं झुलस गई थीं। सभी को पहले महोबा जिला अस्पताल लाया गया था, यहां के बाद उनका झांसी मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा था। इलाज दौरान सोमवार की रात नवविवाहिता 20 वर्षीय अंजलि, 30 वर्षीय सुधा, 70 वर्षीय जमुनिया और प्रेमा की मौत हो गई। सुशीला की हालत भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। खन्ना थाना प्रभारी राधेश्याम वर्मा ने बताया कि सिङ्क्षलडर फटने से झुलसी सातों महिलाओं का झांसी में इलाज चल रहा था, इसमें चार महिलाओं की इलाज के दौरान सोमवार रात मौत हो गई है। सभी का पोस्टमार्टम झांसी में हो रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांबेश्वर पर्वत पर मस्जिद को लेकर विहिप का विरोध: प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन कृषि उपहार: हर ब्लाक में बनें एक माडल कृषि फार्म

City News Uttar Pradesh

दर्दभरी घटना : बांदा में सहेली की मौत का गम बर्दाशत नहीं कर सकी युवती, दुनिया से कहा अलविदा, दोनों की दोस्ती गांव में थी मशहूर

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह आयुर्वेद के मुफीद : रोगों के उपचार में बताया सटीक …

आश्चर्य “योगी” सरकार में दुस्साह : तालाब औऱ मंदिर परिसर पर दबंगो के बन रहे आवास !

City News Uttar Pradesh

बड़ा हादसा : झांसी-मीरजापुर हाईवे पर तेज रफ़्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन की दर्दनाक मौत, मरने वाले थे दो सगे भाई

ब्रेकिंग न्यूज़