लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चौथे चरण के मतदान से एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव से मयंक जोशी ने मुलाकात की है। मयंक जोशी भारतीय जनता पार्टी की प्रयागराज से सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी के बेटे हैं। अखिलेश यादव ने मयंक जोशी के साथ अपनी फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि शिष्टाचार भेंट की। लखनऊ में बुधवार को होने वाली वोटिंग से पहले मयंक जोशी का अखिलेश यादव से मिलना बड़ी सियासी हलचल के संकेत हैं।

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ की कैंट सीट से अपने बेटे मयंक जोशी के लिए भाजपा से टिकट चाहती थीं। उन्होंने इसके संबंध में आलाकमान को एक पत्र भी लिखा था और ये तक कहा था कि परिवारवाद का आरोप ना लगे इसके लिए वह राजनीति से सन्यास ले सकती हैं, लेकिन उनके बेटे को लखनऊ कैंट से टिकट दिया जाए। लेकिन भाजपा ने उनके बेटे को इस सीट से टिकट नहीं दिया।
पिछले दिनों टिकट बंटवारे के वक्त से अटकलें लग रही थी कि यदि मयंक जोशी को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट नहीं दिया को वह समाजवादी पार्टी से टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। अब यूपी चुनाव में तीन चरणों का मतदान भी हो चुका है। बुधवार को चौथे चरण की वोटिंग होगी। सभी सीटों पर प्रत्याशियों की लिस्ट भी फाइनल हो चुकी है। ऐसे समय में मयंक जोशी की सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात के यही मायने हैं कि वह सपा में शामिल हो रहे हैं।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
