City News Uttar Pradesh
मोदी और योगी नहीं बचा पाये बुंदेलखंड में भाजपा का गढ़ : चार में केवल एक मिली सीट
उत्तर प्रदेश

मोदी और योगी नहीं बचा पाये बुंदेलखंड में भाजपा का गढ़ :चार में केवल एक मिली सीट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। 2024 के लोकसभा चुनाव में “भाजपा के गढ़ बुंदेलखंड में सपा ने सेंध लगा दी” है। इस गढ़ को बचाने के लिए “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन सफल नहीं हो सके”। बुंदेलखंड की चार सीटों में से जालौन पर सपा के नारायण दास, बांदा पर सपा की कृष्णा देवी और हमीरपुर सीट पर सपा के अजेंद्र सिंह लोधी जीते हैं।

मोदी और योगी नहीं बचा पाये बुंदेलखंड में भाजपा का गढ़ : चार में केवल एक मिली सीट
Modi and Yogi could not save BJP’s stronghold in Bundelkhand: Only one seat out of four was won

हालांकि झांसी सीट पर भाजपा ने हैट्रिक लगाई है। झांसी सीट पर भाजपा के अनुराग शर्मा ने दूसरी बार जीत का परचम फहराया है। बुंदेलखंड की चारों सीटों पर बसपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे हैं। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद से बुंदेलखंड भाजपा का गढ़ बना हुआ था। यहां झांसी सीट पर भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती सांसद रह चुकी हैं। आजादी के बाद के चुनावों की बात करें तो बुंदेलखंड कांग्रेस का गढ़ रहा है। हालांकि बीच-बीच में कम्युनिष्ट पार्टी, बसपा, समाजवादी पार्टी के सांसद भी यहां रह चुके हैं।

मोदी और योगी नहीं बचा पाये बुंदेलखंड में भाजपा का गढ़ : चार में केवल एक मिली सीट
Modi and Yogi could not save BJP’s stronghold in Bundelkhand: Only one seat out of four was won

2024 के चुनाव में बुंदेलखंड के गढ़ को ध्वस्त होने से बचाना “भाजपा के लिए कड़ी चुनौती” थी। इसके लिए हमीरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा की, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में रोड शो किया। इनके अतिरिक्त मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आदि नेताओं ने यहां ताकत झोंकी, लेकिन ये प्रयास गढ़ में सेंध लगने से नहीं रोक सके। मंगलवार को हुई मतगणना के बाद सामने आए परिणामों ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खंगार समाज ने ‘एकजुटता’ की लहर: महाराजा खेत सिंह जयंती बनेगी ‘ऐतिहासिक’ महोत्सव

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें नहीं मनाया अवकाश, निरीक्षण कार्य में कराई परेड ! …

City News Uttar Pradesh

खेलते वक्त हुआ हादसा : गहरे कुएं में गिरकर मासूम की मौत, घर का एकलौता चिराग बुझने से पसरा मातम

News : बांदा : प्रेमी के उत्पीड़न से तंग युवती पहाड़ पर चढ़ी…

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक ने वितरित किए स्मार्ट फोन और टेबलेट, प्रशिक्षार्थियों के खिले चेहरे

मोहर्रम की सातवीं पर अलम, नाल, ताजिया जुलूसों की धूम: या हुसैन की गूंजी सदायें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़