29.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
सीओ सौरभ सिंह का अपराधियों पर टूटा कहर: लूटकांड के तीनों आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

सीओ सौरभ सिंह का अपराधियों पर टूटा कहर: लूटकांड के तीनों आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। शातिर लुटेरों के खिलाफ चलाए गए पुलिस ऑपरेशन में सीओ सौरभ सिंह एक बार फिर ‘काल’ बनकर सामने आए। उनकी अगुवाई में एसओजी और स्थानीय पुलिस ने औगासी पुल के पास फिल्मी स्टाइल में घात लगाकर तीन कुख्यात अपराधियों को दबोच लिया।

सीओ सौरभ सिंह का अपराधियों पर टूटा कहर: लूटकांड के तीनों आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

यह वही बदमाश हैं जिन्होंने बीते 25 जुलाई को मरका क्षेत्र में एक सराफ से लाखों के जेवरात और नगदी लूट ली थी। मरका गांव निवासी करन सोनी पेशे से जेवरात कारीगर हैं। 25 जुलाई की शाम वह फतेहपुर से अपने गांव लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में बदमाशों ने उनकी बाइक को निशाना बनाते हुए न सिर्फ उसे लूटा, बल्कि उसमें रखे कीमती जेवरात और 66 हजार रुपये नगद भी हथिया लिए। इस लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी पलाश बंसल ने सीओ सौरभ सिंह को ऑपरेशन की कमान सौंपी।

सीओ सौरभ सिंह का अपराधियों पर टूटा कहर: लूटकांड के तीनों आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

इसके बाद एसओजी और मरका पुलिस की संयुक्त टीम मैदान में उतरी और पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया। शनिवार देर रात औगासी पुल के पास सर्च ऑपरेशन चल रहा था, तभी तीन संदिग्ध युवक बाइक पर आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं और इस दौरान गिरोह का सरगना प्रभाकर उर्फ चेतन के पैर में गोली लगी। प्रभाकर के घायल होते ही उसके दो साथी ईशान जोशी और अभिषेक कुमार ने डर के मारे मौके पर ही सरेंडर कर दिया। घायल सरगना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ सौरभ सिंह का अपराधियों पर टूटा कहर: लूटकांड के तीनों आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

पूछताछ में सामने आया कि तीनों बदमाश फतेहपुर और गाजीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, और इन पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से लूट के 66 हजार रुपये नगद और भारी मात्रा में जेवरात बरामद किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने खुलासा किया कि यह गिरोह फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा समेत कई जिलों में लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इस ऑपरेशन में सीओ सौरभ सिंह, मरका थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले ‘संभावित बाढ़’ पर अलर्ट: सुरक्षा के हों रहे पुख्ता इंतजाम

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा का ‘घोटालेबाज’ रोडवेज: किसके ‘संरक्षण’ में होता रहा ‘काला’ कारोबार ? रिकार्ड गायब !

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश ‘दर्द’ सहते रहे, जनता से छुपाया, लेकिन ‘एक्सरे’ ने खोला ‘राज’

City News Uttar Pradesh

सुधाकर ने तोड़ा जीत का रिकॉर्ड: घोसी के रण में खूब दौड़ी साइकिल, भाजपा चारों खाने किया चित्त

City News Uttar Pradesh

UP Panchyat Election 2021 : बोर्ड परीक्षा से पहले फरवरी- मार्च के बीच हो सकते हैं यूपी पंचायत चुनाव

यूपी : महिला सिपाही संग रंगरल‍ियां मनाना सीओ साहब को पड़ा भारी, मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर अब सीओ से हो गए इंस्पेक्टर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़