City News Uttar Pradesh
स्कूल विलय बना शिक्षा का विनाश: अविवेक पूर्ण निर्णय से घटी बच्चों की उपस्थिति
उत्तर प्रदेश

स्कूल विलय बना शिक्षा का विनाश: अविवेक पूर्ण निर्णय से ‘घटी’ बच्चों की उपस्थिति

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बेसिक शिक्षा विभाग की एकतरफा और बिना तैयारी के लिए गई ‘पेयरिंग पॉlलिसी’ (स्कूल विलय योजना) अब खुद सिस्टम पर भारी पड़ने लगी है। बिना जमीनी सर्वे, बिना जन संवाद और बिना दूरी की समझ के 370 से अधिक परिषदीय विद्यालयों का विलय कर दिया गया परिणामस्वरूप अब बच्चों के लिए स्कूल जाना आसान नहीं, खतरनाक हो गया है। कई क्षेत्रों में बच्चों को अब रेलवे लाइन पार करनी पड़ रही है, तो कुछ को हाईवे के किनारे से होकर 3 किमी दूर स्कूल जाना पड़ रहा है। कहीं रास्ते कीचड़ भरे हैं, कहीं पुलिया ही नहीं। छात्राएं स्कूल छोड़ने लगीं, अभिभावक बच्चों को भेजने से डर रहे हैं।

स्कूल विलय बना शिक्षा का विनाश: अविवेक पूर्ण निर्णय से घटी बच्चों की उपस्थिति

कई जगह अधूरे शिक्षक स्टाफ ने स्थिति और बिगाड़ दी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने दावा किया था कि “कम नामांकन वाले विद्यालयों को मर्ज कर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी”। लेकिन हकीकत ये है कि विलय के बाद बच्चों की संख्या आधी भी नहीं रह गई। कई स्कूलों में तो 20-30 में से 5-6 ही बच्चे पहुंच रहे हैं। अब विभाग ने शिक्षकों को आदेश दिया है कि वे बच्चों को घर से लाएं, उनकी उपस्थिति 100% कराएं ‘यानी शिक्षण कार्य छोड़, शिक्षक अब वाहक’ बन चुके हैं।

बांदा के बच्चों को 12 करोड़ की सौगात: शिक्षा की ज़मीन पर 'उम्मीदों' की फसल लहलहाई

अभिभावक, शिक्षक संगठन, और यहां तक कि स्थानीय जनप्रतिनिधि भी खुलकर इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता जय किशोर दीक्षित ने कहा यह तो ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ जैसा फैसला है। न किसी से पूछा, न हालात देखे बस आंकड़ों के सहारे शिक्षा की हत्या कर दी गई ! सूत्रों के अनुसार स्कूलों के विलय में न तो कोई तय दूरी का मानक था, न ही छात्रों की सुविधा देखी गई। कई स्कूलों का विलय ऐसे स्थानों से कर दिया गया जो 3-4 किमी दूर हैं और वो भी ऐसे रास्तों से, जो पैदल चलने योग्य नहीं। अब विभाग के सामने खुद का फैसला समझाना चुनौती बन गया है। बेसिक शिक्षा विभाग का यह निर्णय अब शिक्षा सुधार की जगह शिक्षा अव्यवस्था का नमूना बनता जा रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी सरकार किसानों के हित में कर रही काम : जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल …

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड भूकंप के मुहावनें पर : पहाड़ों एवं नदियों में खनन लिखेगा तबाही की दास्तां

City News Uttar Pradesh

बांदा की होगी बल्ले -बल्ले: ग्रामीण मार्गों पर परिवहन निगम की चलेगी दो मंजिला बसें

City News Uttar Pradesh

खुंखार बंदरों का बांदा में आतंक, दर्जनों लोगो को बनाया शिकार, जिम्मेदार अधिकारियों ने खड़े किए हांथ, बोले-खुद करें बचाव

“डान ” सर्वेश का कौन था सजातीय दलाल, शीघ्र खुल रहा है “राज ” …

खनिज विभाग जागो: बरसण्डा मानपुर बालू खदान में अवैध खनन, हो रहा लक्ष्मी जी सदा सहाय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़