27.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी का महाबली डान मुख्तार चित्रकूट जेल कांड से क्या दहशत में, कोर्ट में वजन घटने का दुखड़ा ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट जेल में गैंगवार से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी क्या दहशत में है। क्या सोची समझी रणनीति के तहत उसका वजन आठ किलो घट जाने की दलील दी जा रही है। यह दलील मुख्तार के वकील ने मऊ कोर्ट में पेशी के दौरान दी। उधर, जेल में सुविधाएं न देने की भी कूट रचित शिकायत करना बताया जा रहा है! इस पर कोर्ट ने बांदा जेल प्रशासन को मैन्युअल के तहत सुविधाएं मुहैया कराने के आदेश दिए।


फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण की बुधवार को मऊ सीजेएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई की। बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के वकील ने अदालत को बताया कि उनका मुवक्किल (मुख्तार) मऊ सदर से विधायक है। उनकी तबियतइन दिनों ठीक नहीं है। वजन घट गया है। परिजनों से फोन पर बातचीत भी नहीं कराई जा रही है। ऐसे में मुवक्किल (मुख्तार अंसारी) डिप्रेशन में न चला जाए।

मऊ सीजेएम कोर्ट ने मुख्तार के वकील की यह दलील सुनकर कारागार प्रशासन (बांदा) क़ोआदेश दिए कि जेल मैनुअल के अनुसार मुख्तार को सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। कारागार अधीक्षक बांदाअरुण कुमार ने बताया कि जेल मैनुअल के अनुसार बंदी जिस व्यक्ति से फोन पर बात करना चाहता है उसका पहले पुलिस वेरीफिकेशन कराया जाता है।


अधीक्षक ने बताया कि मुख्तार द्वारा उपलब्ध कराए गए दो फोन नंबरों का पुलिस ने वेरीफिकेशन करा लिया गया है। उन नंबरों पर वह बात कर सकेंगे। उधर, कोर्ट ने अवैध असलहा प्रकरण में पुलिस द्वारा प्रस्तुत मुख्तार के लेटर पैड की तस्दीक की। सुनवाई की अगली तिथि 21 मई नियत की है। कोर्ट में मुख्तार के वकील दरोगा सिंह व यहां जेल में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कारागार अधीक्षक अरुण कुमार, जेलर बद्री प्रसाद, डिप्टी जेलर वीरेश्वर सिंह आदि उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा सदर सीट : पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता, पति प्रकाश की बनी “खेवनहार” !

City News Uttar Pradesh

योगी आदित्य नाथ को आया होश! रोजगार को लेकर लिया बड़ा फैसला !

City News Uttar Pradesh

Banda : कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमाल की कवायद,संगठन हो रहा मजबूत..

Banda : जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, पेट्रोल पंपों के प्रवेश व निकास बिदुओं पर हो, रफ्तार रोकने के उपाय …

बालू माफिया की जुर्रत : केन की बदनाम मरौली खदान में अवैध खनन बोल रहा “बम-बम”

यूपी : वीडियो बनाकर दो सगे भाई करते थे लड़की के साथ गैंगरेप, गर्भवती हुई तो सामने आई ये बात …

ब्रेकिंग न्यूज़