27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें जताई खुशी : प्राकृतिक खेती को 64.84 करोड़ मंजूर
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें जताई खुशी : प्रकृतिक खेती को 64.84 करोड़ मंजूर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें बताया कि राज्य सरकार बुंदेलखंड को प्राकृतिक खेती के हब के तौर पर विकसित करेगी ताकि यहां के जैविक उत्पाद देश और दुनिया में भेजे जा सकें। पूर्व विधायक नें यह बात यहां विशेष भेंट में बताई।

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें जताई खुशी : प्रकृतिक खेती को 64.84 करोड़ मंजूर
Former MLA Daljit Singh expressed happiness: 64.84 crores approved for natural farming

कहा कि सरकार अगले पांच वर्षों में बुंदेलखंड में 23,500 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर प्राकृतिक खेती के 470 क्लस्टर विकसित करेगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट में यह निर्णय लिया जा चुका है। उन्होने बताया कि बुंदेलखंड के सात जिलों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर महोबा,झांसी ललितपुर व जालौन के सभी 47 विकासखंडों में से प्रत्येक में 500 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर प्राकृतिक खेती के 10 क्लस्टर विकसित होगा। प्रत्येक क्लस्टर 50 हेक्टेयर का होगा जो ग्राम पंचायत स्तर पर गठित होगा।

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें जताई खुशी : प्राकृतिक खेती को 64.84 करोड़ मंजूर
Former MLA Daljit Singh expressed happiness: 64.84 crores approved for natural farming

पूर्व विधायक दलजीत नें सवालों के क्रम में बताया कि प्रत्येक क्लस्टर में चार वर्ष तक एक चैम्पियन फार्मर को 3000 रुपये और एक कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन को 2000 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन मिलेगा। इसकी अवधि चार वर्ष होगी, जिस पर कुल 14.645 लाख रुपये खर्च होंगे। इस तरह पांच वर्षों में 23,500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में प्राकृतिक खेती के 470 क्लस्टर बनाकर यह कार्य होगा।


इस पर 68.83 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। पहले चरण में वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक 235 क्लस्टर दूसरे चरण में वर्ष 2023-24 से 2026-27 तक 235 क्लस्टर विकसित होंगे। प्राथमिकता उन किसानों को होगी जिनके पास गोवंश हो या जो गो-आश्रय स्थलों से गाय लेना चाहते हों। योजना में किसानों को प्रोत्साहन के रूप में 15 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर दिया जाऐगा।

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda – ठंड लगने से किसान खेत में अकड़ा, मौत…

City News Uttar Pradesh

सामूहिक आत्महत्या : पति-पत्नी और बच्ची के शव मिलने से सनसनी, तीन मौतों ने सभी को दहलाया

City News Uttar Pradesh

बांदा रोडवेज में कुंभ के लिये बसों की किल्लत: यात्रियों नें मचाया हंगामा

City News Uttar Pradesh

जिले में भारी वर्षा की संभावना पर डीएम नें किया रेड अलर्ट: चलेगा सर्प दंश सुरक्षा सप्ताह

City News Uttar Pradesh

अभियंता हत्या कांड: सिंचाई इंजीनियरों का गुस्सा उफान पर, मंत्री को दिया ज्ञापन

फाइनेंस ‘ठगी’ का ‘सनसनीखेज’ खुलासा : 50 से अधिक महिला बनी शिकार, तीन गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़