23.1 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रेम सिंह की बगिया खेती किसानी और पुरानी परंपराओं को बचाने हेतु हुई गुलजार
उत्तर प्रदेश

प्रेम सिंह की बगिया खेती किसानी और पुरानी परंपराओं को बचाने हेतु हुई गुलजार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की ग्राम पंचायत बड़ोखर में खेती किसानी आदि का पुरानी पद्यति अपनाने का महोत्सव हुआ। प्रगतिशील किसान प्रेम सिह की बहुचर्चित बगिया में परम श्रद्धेय स्वामी काड सिद्धेश्वर जी महराज (कनेरीमल कोल्हापुर महाराष्ट्र) का आगमन हुआ। बगिया में प्रदेश स्तर के कई किसानो ने भी हिंसा लिया। स्वामी जी ने ग्राम पंचायत की पुरानी परंपराओं को बचाने वाले बड़ोखर गांव के सामाजिक कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया।

प्रेम सिंह की बगिया खेती किसानी और पुरानी परंपराओं को बचाने हेतु हुई गुलजार
Prem Singh’s garden flourished to save agriculture and old traditions

जिसमे दिवारी नृत्य करने वाली टीम, शादी विवाह की पुरानी शहनाइयां बजाने वाले वादक,हल बैल से खेती करने वाले किसान, इलाज करने वाले वैद्य, मनुष्य की लकड़ी फर्नीचर वाले लोहार, खलिहान में मान से किसान का अनाज मागंने वाले नाई , बांस के समान बनाने वाले, शादी विवाह में मौर बनाने वाले माली, जामा बनाने वाले दर्जी, मड़वा बनाने वाले बढई आदि सामाजिक लोगों को सम्मानित करते हुए स्वामी जी ने बड़ोखर गांव में घर घर जाकर पुरानी परंपराओं को बचाने का संकल्प दिलाया। कहा हम सभी से मिलकर गांव बने है इसलिए गांव और गांव की परम्पराओं को बचाना है ।

प्रेम सिंह की बगिया खेती किसानी और पुरानी परंपराओं को बचाने हेतु हुई गुलजार
Prem Singh’s garden flourished to save agriculture and old traditions

केरल से आए किसान इलियास राष्ट्रीय अध्यक्ष ओएफएआई ने जहर मुक्त रासायनिक खेती से बचने व पुरानी पद्धति से जैविक खेती करने व फसल को बाजार में सीधे न बेचकर प्रोशेशिंग करके बेचने का सुझाव दिया। कहा कि किसान ही भगवान है जो अपनी मेहनत से लाखों करोड़ों लोगों का पेट भरते हैं इसलिए युवको को नौकरी की तरफ न भागकर खेती में रुचि लेना चाहिये। प्रदेश स्तर से आए किसानों ने भी खेती करने के सम्बन्ध में अपने विचार एवं सुझाव दिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री बाबूलाल दहिया सतना व विशेष उद्बोधन पद्मश्री भारत भूषण त्यागी सदस्य राष्ट्रीय प्राक्रतिक कृषि एवं एमएसपी समिति भारत सरकार द्वारा किया गया। प्रगतिशीलत किसान प्रेम सिंह नें सबका आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : अनियंत्रित बस गड्ढे में गिरी, हादसे में 18 लोग हुए घायल, चालक के नशे में होने की चर्चा …

City News Uttar Pradesh

बांदा कृषि महाविद्यालय स्थापना दिवस : 32 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष सुनील के खिलाफ ‘आर-पार की जंग’: सत्ता के गढ़ में भूचाल, अनशन जारी

City News Uttar Pradesh

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक नें पीएचसी का किया निरीक्षण : नर्स के भरोसे था अस्पताल, सीएमओ को फटकार

City News Uttar Pradesh

बड़ी कार्रवाई: कमिश्नर, डीएम सहित आठ अधिकारी हुए तलब, जन सूचना कानून का पालन न करना पड़ा महंगा

City News Uttar Pradesh

पिता की नाइंसाफी पर रजिस्ट्री आफिस परिसर में मारपीट : पुलिस से हाथापाई, दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़