City News Uttar Pradesh
आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की ताबड़तोड़ कार्रवाई: मचा हड़कंप, नियमों का होगा राज
उत्तर प्रदेश

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की ताबड़तोड़ कार्रवाई: मचा हड़कंप, नियमों का होगा राज

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ज़िले में अवैध शराब बिक्री और नियमविहीन शराब दुकानों पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी विभाग के तेवर पूरी तरह तीखे हो गये हैं। आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने अचानक अभियान चलाकर कोतवाली नगर, बबेरू और अतर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शराब दुकानों पर सघन छापेमारी की।

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की ताबड़तोड़ कार्रवाई: मचा हड़कंप, नियमों का होगा राज

इस अचानक हुई कार्रवाई से शराब कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई। विभाग की गाड़ियां जैसे ही क्षेत्रों में दाखिल हुईं, कई दुकानों के शटर गिरा दिए गए। कुछ जगहों पर तो विक्रेता मौके से भाग खड़े हुए। लेकिन टीम पहले से तैयार थी और सभी दुकानों की विधिवत जांच की गई।

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की ताबड़तोड़ कार्रवाई: मचा हड़कंप, नियमों का होगा राज

जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने स्वयं इस कार्रवाई की अगुवाई की। उन्होंने बताया कि यह छापेमारी अभियान “विशेष प्रवर्तन अभियान” के तहत किया गया, जिसमें नगर कोतवाली, अतर्रा और बबेरू क्षेत्रों की दर्जनों दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। गंगानगर समेत कई संवेदनशील क्षेत्रों में दबिश दी गई।

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की ताबड़तोड़ कार्रवाई: मचा हड़कंप, नियमों का होगा राज

कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने सभी दुकान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए की सभी शराब दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से चालू हालत में रहें। हर बिक्री केवल पॉश मशीन के जरिए ही की जाए। दुकान के आसपास सफाई बनी रहे। नियमों के उल्लंघन पर दुकान का लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई।

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र की ताबड़तोड़ कार्रवाई: मचा हड़कंप, नियमों का होगा राज

जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने सख्त शब्दों में कहा “अब वह समय चला गया जब शराब की दुकानें नियम तोड़कर चलती थीं। अब हर ठेके पर सीसीटीवी, ऑनलाइन भुगतान, साफ-सफाई, पाश मशीन अनिवार्य है। अगर कोई दुकानदार नियम नहीं मानेगा तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।” उन्होंने कहा कि यह अभियान सप्ताह में कई बार चलेगा और हर बार क्षेत्र बदले जाएंगे, जिससे कोई भी दुकानदार खुद को नियम उलंघन में सुरक्षित न समझे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की रणनीति से आर.के का चुनावी रथ बांदा विधान सभा कर गया पार !

City News Uttar Pradesh

यूपी : योगी सरकार ने विधानसभा में पेश किया 7301.52 करोड़ का अनुपूरक बजट, किसानों, युवाओं और मानदेय कार्मिकों के लिए खोला खजाना …

बालू भरा डम्फर बना मौत का सबब : एक ही परिवार के दो की मौत नौ घायल

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: अखिलेश के घर पहुंचे जयंत चौधरी, सपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर लिखा, “विकास पर हुई चर्चा”

ससुराल में युवक की ‘रहस्यमयी मौत’ से मचा हड़कंप: पुलिस ‘खंगाल’ रही हर ‘पहलू’

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस ने वाल्मीकि जयंती को ‘जनजागरण’ का बनाया पर्व: लोकतंत्र की पुनर्स्थापना का संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़