26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बुलडोजर कांड पर बवाल तेज़: कोटेदारों ने राशन व्यवस्था ठप करने का दिया अल्टीमेटम !
उत्तर प्रदेश

बुलडोजर कांड पर बवाल तेज़: कोटेदारों ने राशन व्यवस्था ठप करने का दिया अल्टीमेटम !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू में एक गरीब परिवार पर चला बुलडोजर अब प्रशासन के माथे की लकीर बन गया है। जिस घटना को अधिकारी “नियमित कार्यवाही” बता रहे हैं, वही अब राज्यव्यापी आंदोलन की चिंगारी बन चुकी है। इस कांड में सीधे तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम रजत वर्मा पर गंभीर आरोप लगे हैं, कि उन्होंने शाजिश के तहत एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। न कोई पूर्व सूचना, न कोई सुनवाई, सीधा बुलडोजर। अब इस मामले में प्रदेश कोटेदार संघ की एंट्री ने सरकार और प्रशासन दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

बुलडोजर कांड पर बवाल तेज़: कोटेदारों ने राशन व्यवस्था ठप करने का दिया अल्टीमेटम !

मंगलवार को प्रदेश कोटेदार संघ के अध्यक्ष राजेश तिवारी की अगुवाई में आसपास के जिलों के सैकड़ों कोटेदारों का प्रतिनिधिमंडल बबेरू पहुंचा। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की, हालात देखे और न्याय दिलाने की खुली लड़ाई का ऐलान किया। कोटेदार संघ ने मंडलायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 5 सूत्रीय ज्ञापन भेजा, जिसमें मांग की गई है एसडीएम रजत वर्मा को तत्काल निलंबित किया जाए। पूरे बुलडोजर प्रकरण की न्यायिक जांच कराई जाए, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, पुनर्वास और सुरक्षा दी जाए। दोषियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज हो और सरकारी पदों का दुरुपयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों पर भी कार्रवाई हो।

बुलडोजर कांड पर बवाल तेज़: कोटेदारों ने राशन व्यवस्था ठप करने का दिया अल्टीमेटम !

राजेश तिवारी ने ऐलान किया कि यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो सभी कोटेदार अपनी राशन मशीनें ब्लॉक ऑफिसों में जमा कर देंगे, राशन वितरण पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। राजधानी लखनऊ में आमरण अनशन और घेराव होगा। तिवारी ने कहा “हमारी चुप्पी अब अन्याय को जन्म दे रही है। यह प्रशासनिक तानाशाही का उदाहरण” है। अगर सरकार ने आरोपी अफसर पर कार्यवाही नहीं की तो हम न राशन बांटेंगे, न सिस्टम चलने देंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेली कन्या जन्मोत्सव : नवरात्र पर्व में “डीएम अनुराग” नें मचाईं “धूम” : धर्म गुरू भी रहे हैं “झूम”

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू बोले : विधायक एवं अध्यक्ष के प्रयासों से अब नगर दिखेगा महानगर

City News Uttar Pradesh

भाजपा के सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत स्वास्थ केंद्रों पर परीक्षण शिवरों की मची धूम

City News Uttar Pradesh

Banda : किशोरी को अगवा कर ले जा रहे थे युवक, ट्रेन का पीछा कर भाई ने बचाई बहन की आबरू …

उसरी चट्टी कांड में 21 साल बाद आया नया मोड़: माफिया मुख्तार अंसारी पर हत्या का मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

डाकघर सेवाओं में केंद्र सरकार नें की बढ़ोत्तरी : खाता धारकों की होगी बल्ले- बल्ले

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़