28.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
महोबा खनिज अधिकारी पर राज्य सूचना आयोग ने 25 हजार रुपये का किया जुर्माना, अब वेतन से होगी वसूली
उत्तर प्रदेश

महोबा खनिज अधिकारी पर राज्य सूचना आयोग ने 25 हजार रुपये का किया जुर्माना, अब वेतन से होगी वसूली

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राज्य सूचना आयोग ने आरटीआइ के तहत जन सूचना न दिए जाने पर महोबा में तैनात खनिज अधिकारी पर 25 हजार रुपये जुर्माना किया है। साथ ही मंडलायुक्त से उनके वेतन से वसूली कर कोषागार में रुपये जमा कराने को कहा है।
आरटीआइ कार्यकर्ता वा बुंदेलखंड आजाद सेना अध्यक्ष प्रमोद आजाद की शिकायत पर उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग ने संज्ञान लेते हुए जिला खनिज अधिकारी महोबा को जन सूचना अधिनियम का उल्लंघन करने पर 25 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। उनके वेतन से वसूली के आदेश प्रमुख सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय खनिज भवन उत्तर प्रदेश लखनऊ सहित मंडलायुक्त व जिलाधिकारी महोबा दिए हैं।

कहा है कि उनके वेतन से अर्थदंड की वसूली कर कोषागार में जमा कराएं। आरटीआई कार्यकर्ता व बुंदेलखंड आजाद सेना के अध्यक्ष प्रमोद आजाद ने जिला खनिज अधिकारी कार्यालय महोबा से वर्ष 2021 में सूचनाएं मांगी थी। जनपद महोबा में कितने पहाड़ों के पट्टे खनन को आवंटित हैं। वर्तमान में कितने पट्टे संचालित हैं और कितने बंद हैं। कितने अवैध खनन पट्टों पर कार्रवाई की गई है। साथ ही यह भी पूछा था खनन पट्टे के लिए किन -किन विभागों की एनओसी है। राज्य सूचना आयोग लगातार दिसंबर 2021 से प्रतिवादी कार्यालय महोबा को नोटिस भेज कर राज सूचना आयोग कार्यालय लखनऊ अपना पक्ष रखने के लिए बुलाता रहा, लेकिन जिला खनिज अधिकारी ने न तो राज्य सूचना आयोग में अपना पक्ष रखा और ना ही सूचना प्राप्त कराई। इस पर राज सूचना आयोग ने अर्थदंड लगाया है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें कौशल विकास योजना को सराहा: बोले दूर हो रही बेरोजगारी

City News Uttar Pradesh

यूपी में सियासत : बसपा में बगावत, निलंबित 11 विधायक एक और विधायक साथ आने पर मिलकर बनाएंगे नई पार्टी …

मंडी समिति में अराजकता : भयभीत व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, एसपी को दिया दुखड़े की पाती

City News Uttar Pradesh

यूपी जिला पंचायत चुनाव परिणाम : 75 में से 67 पर बीजेपी की जीत पर पीएम मोदी ने सीएम योगी को दी बधाई, कहा- कानून के राज के लिए जनता ने दिया आशीर्वाद …

City News Uttar Pradesh

प्रशासन का गरजा बुलडोजर: सड़कों से अवैध कब्जों का हुआ सफाया, दुकानदारों में हड़कंप

City News Uttar Pradesh

शर्मनाक हरकत : बांदा में बेटी ने पिता पर लगाया छेड़खानी का आरोप …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़