City News Uttar Pradesh
प्राथमिक विद्यालयों के 2 लाख अध्यापकों को मिलेंगे टैबलेट: 75 जिलों की लिस्ट हुई जारी, ऑनलाइन पढ़ाई की होगी शुरुआत
उत्तर प्रदेश

प्राथमिक विद्यालयों के 2 लाख अध्यापकों को मिलेंगे टैबलेट: 75 जिलों की लिस्ट हुई जारी, ऑनलाइन पढ़ाई की होगी शुरुआत

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश : योगी सरकार अध्यापकों को टैबलेट का तोहफा देने जा रही है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से लर्निंग रिसोर्स पैकेज के तहत परिषदीय विद्यालयों के 209863 अध्यापकों को टैबलेट दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने सभी जिला बेसिक सिक्षा अधिकारियों को खरीद के संबंध में निर्देश जारी कर दिया है।

प्राथमिक विद्यालयों के 2 लाख अध्यापकों को मिलेंगे टैबलेट: 75 जिलों की लिस्ट हुई जारी, ऑनलाइन पढ़ाई की होगी शुरुआत
2 lakh teachers of primary schools will get tablets: List of 75 districts released, online studies will start

उन्होंने बताया कि यूपी डेस्कों लखनऊ द्वारा जेम पोर्टल के माध्यम से निविदादाताओं का चयन किया गया है। चयनित आपूर्तिकर्ता द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे टैबलेट्स की आपूर्ति जनपदों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की निगरानी में की जा रही है। ऐसे में बीएसए को आपूर्ति के वक्त टैबलेट के सीरियल नम्बर/आईएमईआई नंबर की सूची हार्ड एवं सॉफ्टकॉपी भी उपलब्ध कराई जाएगी। बीएसए यह सुनिश्चित टैबलेट का रखरखाव और वितरण सुनिश्चित करेंगे।


– ऑनलाइन पढ़ाई की होगी शुरुआत

इन टैबलेट के बंटने के बाद यूपी के प्राथमिक स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई की शुरुआत हो सकेगी। प्रदेश की योगी सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है कि क्लासेज को डिजिटल बनाया जाए। साथ ही टीचिंग के सारे रिकॉर्ड उनके टैबलेट पर उपलब्ध होंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम की पहल दिखा रही रंग : भूसादान महाअभियान के अन्तर्गत गौवंशों के लिए दान में मिला कुन्तलों भूसा

दस साल की बच्ची के साथ जंगल में दुष्कर्म : रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

स्वामी प्रसाद का इस्तीफा: राज्यसभा सीट ना मिलने की नाराजगी या पार्टी में खत्म होता समर्थन

City News Uttar Pradesh

Banda : मुख्तार अंसारी की मोहाली व लखनऊ कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी, जेल में सख्त पहरा …

इश्क में पागलपन: प्रेमी ‘टावर’ पर चढ़ा, घंटों चला ‘हाई वोल्टेज’ ड्रामा !

स्वास्थ कर्मियों का आंदोलन दसवें दिन जारी : अनशनकारियों नें दिया मंत्री रामकेश को ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़