City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश ने 'कौशल मिशन' को बताया 'गेमचेंजर': युवाओं को मिला 'रोजगार' का मंच
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश ने ‘कौशल मिशन’ को बताया ‘गेमचेंजर’: युवाओं को मिला ‘रोजगार’ का मंच

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। बेरोजगारी के दौर में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का असर अब ज़मीनी स्तर पर दिखने लगा है। शहर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आयोजित वृहद रोजगार मेले में भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भाग लेकर युवाओं को न सिर्फ प्रोत्साहित किया, बल्कि कौशल आधारित शिक्षा और रोजगार को “युवाओं के भविष्य की गारंटी” बताया।

विधायक प्रकाश ने 'कौशल मिशन' को बताया 'गेमचेंजर': युवाओं को मिला 'रोजगार' का मंच

रोजगार मेले में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई कौशल विकास योजनाएं आज युवाओं को तकनीकी दक्षता और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ा रही हैं। बांदा जैसे पिछड़े क्षेत्र में भी अब युवाओं को रोजगार के अवसर उनके घर के पास मिल रहे हैं, ये अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

विधायक प्रकाश ने 'कौशल मिशन' को बताया 'गेमचेंजर': युवाओं को मिला 'रोजगार' का मंच

विधायक ने मेले में स्टॉलों पर जाकर आईटीआई छात्रों द्वारा बनाए गए इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल उपकरणों और मॉडलों का निरीक्षण किया। उनकी तकनीकी समझ और रचनात्मकता देखकर विधायक ने छात्रों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य का इंजीनियर और तकनीशियन बताया।

विधायक प्रकाश ने 'कौशल मिशन' को बताया 'गेमचेंजर': युवाओं को मिला 'रोजगार' का मंच

मेले में सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें से कई का प्रतिष्ठित निजी कंपनियों द्वारा ऑन-द-स्पॉट चयन किया गया। विधायक द्विवेदी ने चयनित युवाओं को मंच पर बुलाकर प्रमाणपत्र सौंपे और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश पहुँचे अग्निकांड स्थल: पीड़ित को बंधाया ढाढंस, सरकारी मदद का दिया भरोसा

City News Uttar Pradesh

रिश्तों की दरार ने तोड़ा हौसला: प्यार में मिली तन्हाई, और डॉक्टर ने खत्म की ज़िंदगी की कहानी

Banda- खप्टिहा कला खदान मे धड़ल्ले से निकाले जा रहे हैं बिना रॉयल्टी ओवरलोड ट्रक।

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश द्वारा स्वास्थ केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण : मच गया हड़कंप

City News Uttar Pradesh

डीएम के निर्देश पर खुला पूर्व में संचालित पंचायत भवन का ताला, कमरे से हटवाई गई निष्प्रयोज सामग्री

City News Uttar Pradesh

जागरूकता अभियान : जिलाधिकारी की मौजूदगी में घर-घर बजाई गई कुण्डी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़