30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
संदिग्ध परिस्थितियों में बम फटने से किसान घायल, जंगली मवेशियों से बचने को रखा था विस्फोटक
उत्तर प्रदेश

संदिग्ध परिस्थितियों में बम फटने से किसान घायल, जंगली मवेशियों से बचने को रखा था विस्फोटक

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मवेशी चराने खेतों की ओर गए किसान संदिग्ध परिस्थितियों में हाथ में बम फटने पर गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित व ग्रामीणों का आरोप है कि जंगली मवेशियों के लिए शिकारियों की ओर से रखे गए बम से हादसा हुआ है। उसे जिला अस्पताल से हालत नाजुक होने पर लखनऊ भेजा गया है।


गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम मनीपुर निवासी 65 वर्षीय किसान समलिया यादव शाम को खेतों की ओर मवेशी लेकर चराने गए थे। वहां बम विस्फोटक बांये हाथ में छूटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें घायल देखा तो मामले की सूचना स्वजन को दी। इसमें स्वजन आनन-फानन पूर्व ग्राम प्रधान लालमन की मदद से घायल किसान को जिला अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखी तो स्वजन को लखनऊ ले जाने की सलाह दी।

संदिग्ध परिस्थितियों में बम फटने से किसान घायल, जंगली मवेशियों से बचने को रखा था विस्फोटक
Farmer injured due to bomb explosion in Banda under suspicious circumstances, explosives were kept to avoid wild cattle

पूर्व प्रधान व पीड़ित ने बताया कि बाहर से आने वाले शिकारी अक्सर जंगली जानवर सूअर आदि का शिकार करने के लिए इस तरह गेंद के अकार की विस्फोटक सामाग्री खेतों के पास व जंगल में डाल देते हैं। जिंहे मुंह में दबाते ही वह फट जाता है। इसी तरह का गेंद के आकार का बम जैसा उन्हें जमीन में पड़ा मिला था। जिसे उन्हें देखने के लिए जैसे ही हाथ में उठाया है। उसमें विस्फोट हो गया है। जोरदार अवाज के विस्फोट होने से उनका हाथ भी क्षतिग्रस्त हो गया है। थाना प्रभारी संतराम ने बताया कि अभी तक किसी ने ऐसी घटना की तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कारागार मंत्री नें कहा यूपी में अपराध बढ़े ? सर्वाधिक युवा अपराधी जेलों में निरुद्ध

City News Uttar Pradesh

शहादत दिवस पर ‘गूंजा’ नेताजी का जयघोष: कांग्रेसजनों ने किया नमन

City News Uttar Pradesh

भजपा द्वारा संगठन में बदलाव, कई चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी …

बांदा में ग्राम पंचायत अधिकारी को ग्रामीणों नें बंधक बनाकर पीटा: रिपोर्ट दर्ज

विधायक प्रकाश का प्रयास: बुंदेलखंड में दौड़ेगी मार्ग विकास की रफ्तार

खौफनाक हत्या: मामूली कहासुनी में बहा खून,भाई ने गोली मारकर ले ली जान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़