City News Uttar Pradesh
शहादत दिवस पर 'गूंजा' नेताजी का जयघोष: कांग्रेसजनों ने किया नमन
उत्तर प्रदेश

शहादत दिवस पर ‘गूंजा’ नेताजी का जयघोष: कांग्रेसजनों ने किया नमन

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिला कांग्रेस कार्यालय सोमवार को इतिहास की धड़कनों से गूंज उठा। अवसर था ‘महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस’ का शहादत दिवस। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नेताजी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी गाथा को याद किया गया। कांग्रेस उपाध्यक्ष संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने कहा ‘नेताजी का संघर्ष आज़ादी के लिए अद्वितीय था’। वे अनेकों बार जेल गए, यातनाएं सही, मगर पीछे नहीं हटे। 1939 के मुंबई अधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर उन्होंने जो नारा दिया ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा’ वह आज भी युवाओं की नसों में जोश और मातृभूमि के लिए बलिदान की भावना भर देता है।

शहादत दिवस पर 'गूंजा' नेताजी का जयघोष: कांग्रेसजनों ने किया नमन

कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. संजय द्विवेदी दनादन ने ऐतिहासिक तथ्य रखते हुए कहा ‘जब अंग्रेज हुकूमत नेताजी के पीछे पड़ी थी, तब 1941 में उनका आगमन बांदा हुआ। वह क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ दनादन के निवास पर ठहरे और यहां स्वतंत्रता सेनानियों संग आज़ादी की योजनाएं बनाईं’। इसके बाद उन्होंने 1943 में आज़ाद हिंद फौज का गठन किया। इस फौज की महिला बटालियन ‘रानी लक्ष्मीबाई रेजिमेंट’ थी, जिसमें हजारों वीरांगनाओं ने मातृभूमि के लिए शहादत दी।”आज की पीढ़ी को यह त्याग और बलिदान प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेसजनों ने संकल्प लिया कि ‘नेताजी का सपना पूर्ण स्वतंत्र और मजबूत भारत ही हमारा मार्गदर्शन है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीआईजी विपिन के निर्देश: माफिया, भगोड़े, टाप टेन अपराधियों पर 174 ए की हो प्रभावी कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

यूपी सरकार ने ‘कफ सिरप’ पर कसी नकेल: अब डाक्टर के पर्चे पर ही मिलेगी दवा, केमिकल की भी होगी जांच

City News Uttar Pradesh

बांदा : दिनदहाड़े बाइक सवार किसान को डंडों से पीटकर लूटा, जमीन के विवाद हमले की बात आई सामने …

City News Uttar Pradesh

विद्युत जूनियर इंजीनियर संघ का चुनाव: विजय कौशल पांडे बनें अध्यक्ष।

City News Uttar Pradesh

महाकुंभ में सनसनी: बांदा के सफाई कर्मी ने खुद का गला रेता, वजह अज्ञात

City News Uttar Pradesh

सावन की झड़ी में मुसीबत बना सड़क व बस्तियों का जलभराव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़