24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

शर्मनाक : 4 साल की मासूम बच्ची से रेप, पुलिस की गंभीर लापरवाही आई सामने, आरोपी गिरफ्तार …

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही में एक 4 साल की मासूम बालिका के साथ रेप किया गया है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सूचना के बाद भी पीड़िता को सही समय से इलाज नहीं मिला। देर रात की घटना थी और सुबह जब पीड़िता की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो हाथ रिक्शे से पीड़िता के परिजन उसको अस्पताल लेकर गए। जबकि देर रात ही पुलिस को मामले की सूचना मिल चुकी थी। बाद में पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना सुरियावा थाना इलाके की है।

बताया जाता है कि एक 4 साल की मासूम बच्ची को उसके गांव का ही रहने वाला एक 30 वर्षीय युवक जबरन उठा ले गया और मासूम के साथ रेप किया गया है। मासूम के प्राइवेट पार्ट और होठ पर चोट के निशान हैं। बताया जाता है कि करीब 2:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। उसके बाद पुलिस मौके पर भी गई थी लेकिन जानकारी के बाद भी पीड़िता को समय पर इलाज मुहैया नहीं कराया गया। बहुत ही गरीब परिवार से यह बालिका है।


सुबह जब पीड़िता की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन हाथ रिक्शे से लेकर पीड़िता को सुरियावा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उन्होंने पुलिस की लापरवाही को लेकर मामले में जांच की बात कही है।


– आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मासूम से रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चार साल की मासूम बच्ची की हालत गंभीर है। पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टर एके गुप्ता के मुताबिक पीड़िता के प्राइवेट पार्ट और होठ पर चोट के निशान हैं। पीड़िता को ब्लीडिंग हुई है. उन्होंने कहा कि पीड़िता अभी खतरे से बाहर है। पीड़िता को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। एक छोटा ऑपरेशन भी पीड़िता का किया जाना है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम योगी ने दिए निर्देश: बोले- जनता के बीच जाएं, वीआईपी कल्चर हमे स्वीकार नहीं

“देववाणी स्थल” की दुर्दशा साल में एक बार ही खुलता है “पट”, पुजारी लगाते हैं हाजिरी

Banda : धान खरीद में घपला, शिकायत पर जांच समिति हुई गठित…

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल चपर पेली का शिकार : नहीं मान रहे डेंगू बुखार, बेड हुये फुल

City News Uttar Pradesh

बांदा में लव जेहाद प्रकरण : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, सात गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बरसाने की होली को मात देती है बुंदेलखंड की “लट्ठमार दिवाली, ढोल की थाप पर होता है वार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़