![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ज़िला प्रशासन अब आर-पार के मूड में है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ज़िला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक में डीएम जे. रीभा ने स्वास्थ्य सूचकांकों की समीक्षा करते हुए बडोखर खुर्द और जसपुरा ब्लॉक की खराब स्थिति पर नाराज़गी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी।

बैठक में जननी सुरक्षा योजना, ई-संजीवनी, नियमित टीकाकरण, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और पीएम जन आरोग्य योजना जैसे महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई। इस दौरान सामने आया कि कई ब्लॉकों में ड्यू लिस्ट अपडेट नहीं की जा रही है, स्कूल टीकाकरण अभियान की गति धीमी है और आशा बैठकों का संचालन अव्यवस्थित है।

डीएम रीभा ने कहा “अगर ज़िला अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र 100% बेड उपयोग कर सकता है, तो बाकी ब्लॉक पिछड़ क्यों रहे हैं? अब कोई बहाना नहीं चलेगा। हर एएनएम को निर्देशित किया जाए कि ड्यू लिस्ट अपडेट हो।हर लाभार्थी तक सेवा पहुँचे।” उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय और रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू यूनिट की प्रगति पर भी फोकस किया। सीएचसी, पीएचसी स्तर पर रेफरल बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ, अधीक्षकगण, सभी ब्लॉक प्रभारी चिकित्साधिकारी, डीपीएमयू/बीपीएमयू टीम, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं पार्टनर एजेंसियों के सदस्य उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
