25.3 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
शहनाईयों की गूंज: शादी के सीजन में बढ़ा मैचिंग ड्रेस कपल का चलन
उत्तर प्रदेश

शहनाईयों की गूंज: शादी के सीजन में बढ़ा मैचिंग ड्रेस कपल का चलन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शादियों का सीजन शुरू होते ही सबसे पहले जो बात दिमाग में आती है, वह है परिधान। ऐसे में बाजार में भी “दूल्हा-दुल्हन” से लेकर सभी “नाते-रिश्तेदारों” के लिए तमाम तरह के परिधान चलन में हैं। बराती हो या घराती, लेनदेन के रिवाजों से लेकर खुद को सुंदर दिखाने के लिए लोग सुंदर से सुंदर परिधान खरीदने के लिए बाजार का रुख करते हैं।

शहनाईयों की गूंज: शादी के सीजन में बढ़ा मैचिंग ड्रेस कपल का चलन

इस समय मैचिंग ड्रेस कपल की सबसे ज्यादा डिमांड है। अधिकांश दूल्हा-दुल्हन सगाई और शादी में एक ही रंग-ढंग के कपड़े पहन रहे हैं। वहीं, परिजन भी जयपुरिया सूट, कोट-पैंट, साड़ी, सफारी सूट, लहंगा, इंडो वेस्टर्न साड़ी, गाउन साड़ी, स्कर्ट स्टाइल साड़ी आदि पसंद कर रहे हैं। कपड़ा दुकानदारों का कहना है कि शादियों में कुछ जोड़े अपनी पसंद के कपड़े भी डिजाइन करवा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने दो-दो माह पहले से बुकिंग करवाई हुई है।

शहनाईयों की गूंज: शादी के सीजन में बढ़ा मैचिंग ड्रेस कपल का चलन

खास बात यह है की दुल्हन लहंगे के साथ दूल्हे के नाम की चुनरी पसंद कर रही हैं। इसको पहले से बनवाना पड़ता है। इसलिए महिलाएं इसके लिए पहले से ऑर्डर देकर इन चुनरियों को नेट के कपड़े और सिल्क कपड़ों में बनवा रही हैं। इनकी कीमत बाजार में पांच सौ से पांच हजार रुपये तक है।

शहनाईयों की गूंज: शादी के सीजन में बढ़ा मैचिंग ड्रेस कपल का चलन

विशेष परिधानों की चर्चा करें तो ब्राइडल लहंगा – 7 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक,गर्लिश लहंगा – 5 हजार से 15 हजार रुपये तक, वाराणसी साड़ियां – 3 हजार से 20 हजार रुपये तक, सफारी सूट – दो हजार से 20 हजार रुपये तक, शेरवानी – 6 हजार से 80 हजार रुपये तक, कुर्ता-पजामा – एक हजार से 5 हजार रुपये तक, पेंट-शर्ट – एक हजार से 8 हजार रुपये तक है। मुस्कान गारमेंट वालों ने बताया की इस समय बैंगनी कलर का ट्रेंड ज्यादा चल रहा है, महिलाएं लहंगा और साड़ी में इस रंग को पसंद कर रही हैं। वहीं, लहंगे का तो हमेशा से ही क्रेज रहा है। शंकर क्लाथ स्टोर वालों का कहना है की दूल्हे के लिए शेरवानी और सफारी सूट तो हमेशा से ही रहा है। अब मेहंदी और हल्दी के लिए भी अलग-अलग कपड़ों और मैचिंग के कपड़ों की डिमांड बढ़ रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बसपा नेता ने दिखाई मानवता , घायल को पहुँचाया अस्पताल …

यूपी चुनाव 2022 : मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा, कहा- 70 साल से जिन्होंने एक-एक बूंद को तरसाया, उन्हें अपने वोट की चोट से तरसा दीजिए

City News Uttar Pradesh

डीएम नागेंद्र प्रताप ने संभाला कार्यभार: शासन की योजनाओं को धरातल पर पहुंचाना प्रमुखता

City News Uttar Pradesh

बांदा को चार दशक से नहीं मिला अपना सांसद : आरके पटेल के सामने रिकार्ड बचाने की चुनौती

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें किया एमएलसी चुनाव तैयारी की समीक्षा : तीस जनवरी को मतदान

City News Uttar Pradesh

बागेश्वरधाम सरकार की विधायक प्रकाश के ‘आवास’ पर होगी ‘एंट्री’: विरोधी खेमे में मची ‘खलबली’ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़