28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम नागेंद्र प्रताप तहसील निरीक्षण में भड़के: निलंबन की दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश

डीएम नगेंद्र प्रताप तहसील निरीक्षण में भड़के: निलंबन की दी चेतावनी

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। डीएम नगेन्द्र प्रताप ने सदर तहसील का निरीक्षण किया। उन्हें चारों ओर खामियां मिली। इन स्थितियों से झल्लाये डीएम ने सुधार न होने पर निलंबन की चेतावनी दी। डीएम एसडीएम कोर्ट,भू-लेख अनुभाग, निर्वाचन के कार्यों, राजस्व लिपिक पटल, जनसुनवाई रजिस्टर, रिट याचिका रजिस्टर, बन्धक डाॅक रजिस्टर, डाॅक पंजिका, आर्थिक सहायता राजस्व, संग्रह अनुभाग, सहायक राजस्व लेखाकार पटल सहित इत्यादि पटलों का देखा।

डीएम नागेंद्र प्रताप तहसील निरीक्षण में भड़के: निलंबन की दी चेतावनी

उन्होंने निर्वाचन के कार्यों का निरीक्षण करते हुए सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि यदि कार्यों का सही ढंग से क्रियान्वयन नही किया गया तो निलंबन की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि अपनी-अपनी कोर्ट की समीक्षा स्वयं करिए। राजस्व वादों का समबद्धता के साथ निस्तारण करें।

डीएम नागेंद्र प्रताप तहसील निरीक्षण में भड़के: निलंबन की दी चेतावनी

उन्होंने कहा कि साफ-सफाई एवं अलमारियों में फाइलों का रख-रखाव बेहतर ढंग से किया जाए, धूल, मिट्टी न जमने पाये। जो भी प्रार्थना पत्र आयें उनकी आख्या समय से लगायी जाए, यदि रिपोर्ट समय से नही आ रही है तो अनुस्मारक पत्र भेजा जाए। रिजस्टर में अंकन भी हो। पत्र अनुभाग का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि आय, जाति व निवास प्रमाण पत्रों को पेण्डिंग न रखे। यदि किसी शिकायतकर्ता के द्वारा इस सम्बन्ध में कोई शिकायत आती है तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

डीएम नागेंद्र प्रताप तहसील निरीक्षण में भड़के: निलंबन की दी चेतावनी

उन्होंने कहा कि तीन महीनों से ज्यादा समय से जो वारिस प्रमाण पत्रों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र पेण्डिंग हैं, उनकी सूची तत्काल बनाकर दी जाए साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि किस कारण से पेडिंग हैं। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी वित्त राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अमित शुक्ला, तहसीलदार राधेश्याम, नायब तहसीलदार सहित सम्बन्धित पटलों के पटल सहायक उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निकाय चुनाव में दावेदारों के साथ ही बढ़ी भाजपा की दिक्कतें : राजधानी तक हो रही दौड़

City News Uttar Pradesh

मेडिकल माफिया बेनकाब: बांदा से छत्तीसगढ़ तक फैला नशे का जाल, दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह के परिवार की जन आशिर्वाद यात्रा : बनी आकर्षण का केंद्र

City News Uttar Pradesh

कलश यात्रा के साथ शरू हुई चार दिवसीय पंच कुंडीय हनुमते यज्ञ

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार अंसारी : उच्च श्रेणी के बंदी की तरह मिलें सुविधाएं, प्रार्थना पत्र पर गैंगस्टर कोर्ट में हुई सुनवाई …

एसपी पलाश बंसल की ‘तबादला’ एक्सप्रेस: बड़े पैमाने पर ‘बदल’ गया ‘थाना-चौकी’ का गणित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़