City News Uttar Pradesh
सवा सौ साल बूढ़ा बरियारपुर बांध के ढहनें का खतरा: तकनीकी समिति बोल चुकी हाथ लगाना भी पाप !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

सवा सौ साल ‘बूढ़ा’ बरियारपुर ‘बांध’ के ‘ढहनें’ का खतरा: तकनीकी समिति ‘बोल’ चुकी ‘हाथ’ लगाना भी ‘पाप’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की सिंचाई व्यवस्था को “संतृप्ति” करने वाला “सवा सौ साल पुराना” बरियार पुर बांध “बूढ़ा” हो गया हैं। जर्जर ढांचे के साथ “मौत” के मुहाने पर “खड़ा” है? सिंचाई विभाग की “तकनीकी समिति” ने इसकी “मरम्मत” से “मुंह मोड़ते” हुए अपनी रिपोर्ट में “साफ” लिख दिया है कि इस जर्जर ढांचे को छूना भी खतरे से खाली नहीं है ! मरम्मत के नाम पर हाथ लगाया तो पूरा बांध भरभरा कर ढह सकता है ?सवा सौ साल बूढ़ा बरियारपुर बांध के ढहनें का खतरा: तकनीकी समिति बोल चुकी हाथ लगाना भी पाप !समिति ने केंद्रीय जल आयोग को भेजी रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि “बांध की उम्र खत्म” हो चुकी है, क्षमता “खत्म” हो रही है। अब “नया बनाओ वर्ना तबाही तय” है ? बताया गया कि “यह 115 वर्ष पुराना बांध जिले की लाइफलाइन” है। इसकी जल भंडारण क्षमता 12.50 मिलियन क्यूबिक मीटर है और इसी से मुख्य केन नहर निकली है, जो लगभग 1100 किलोमीटर नहरों के जरिए पूरे जिले को पानी देती है।सवा सौ साल बूढ़ा बरियारपुर बांध के ढहनें का खतरा: तकनीकी समिति बोल चुकी हाथ लगाना भी पाप !केन नदी पर बनी लगभग 650 मीटर लंबी क्रस्टवाल “अंदर से खोखली” हो चुकी है। दीवार के अंदर “सुरंगनुमा रास्ते” बन गए हैं। दीवार के ऊपर लगे 8.23 फीट लंबे भारी-भरकम “लोहे के फाटक” जंग खाकर “जाम” हो चुके हैं। इन्हीं “फाटकों को खड़ा करके पानी रोका” जाता है। बारिश में जब केन उफान मारती है तो दीवार से लाखों क्यूसेक पानी बहता है,लेकिन दीवार कब पानी का दबाव न झेल पाये कुछ कहा नहीं जा सकता ! कभी भी साथ छोड़ सकता है। सवा सौ साल बूढ़ा बरियारपुर बांध के ढहनें का खतरा: तकनीकी समिति बोल चुकी हाथ लगाना भी पाप !अगर बांध टूटा तो एक तरफ बाढ़ में कई गांव बह जाएंगे,दूसरी तरफ नहरें सूख जाएंगी और लाखों किसानों की फसल बर्बाद होगी। केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत नए बांध बनाने की कवायद तेज है। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि नया प्रस्ताव भेजा गया है। जो सरकार के पास उच्च स्तर पर विचाराधीन ह़ै। विचारणीय पहलू यह ह़ै की “बूढ़ा बांध केन के थपेड़े कब तक झेल” पाएगा ? इस दिशा में “तत्परता” बरतना चाहिये।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News- 16 किलो 100 ग्राम गांजा व 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार।

City News Uttar Pradesh

बांदा जेल में भी रह चुका है माफिया अतीक अहमद, पुराना नेटवर्क खंगाल रही है पुल‍िस

डीएम अनुराग हैरान : स्कूलों में मौत का साया, दस हजार जानें हो सकती हैं “बेजान” ! …

City News Uttar Pradesh

डीएम और एसपी द्वारा पीसीएस परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण: शांतिपूर्ण माहौल में हुई संपन्न

City News Uttar Pradesh

मालती बासू के संकल्प से नगर पालिका कर्मियों में हड़कंप: वाह और आह का आलम

माफियाओं की 86 लाख की ‘काली कमाई’ जब्त: फतेहपुर के तीन दबंगों पर ‘बांदा पुलिस’ का कहर

ब्रेकिंग न्यूज़