
- विनोद मिश्रा
बांदा। योगी सरकार के बुलडोज़र का कहर एक बार फिर माफियाओं पर टूटा है। इस बार निशाने पर थे खनन से करोड़ों कमाने वाले फतेहपुर के दबंग खनन माफिया। बांदा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को तीन आरोपियों की 85 लाख 71 हजार 500 रुपये की अवैध संपत्ति जब्त कर ली। कुर्क की गई संपत्ति में पांच ट्रक और एक मोटरसाइकिल शामिल है जो सीधे खनन से अर्जित काले धन से खरीदी गई थीं।

इन आरोपियों ने गिरोह बनाकर बालू खनन में सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाईं, राजस्व को करोड़ों का चूना लगाया और प्रशासन को आंखें दिखाने की जुर्रत की। लेकिन अब बांदा पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि पूरा खेल ही पलट गया। इसमें फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के शेखन कस्बा निवासी मोहम्मद रजा हुसैन, सलीहाबाद निवासी हलीम खां व मोहम्मद शेखू खां की 85 लाख 71 हजार 500 रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है। तीनों पर पहले से खनिज चोरी और संगठित अपराध के मुकदमे दर्ज हैं। गिरोहबंदी अधिनियम की धारा 2/3 के तहत पैलानी थाने में मुकदमा दर्ज है।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत इन तीनों के खिलाफ समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने और अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने का आरोप तय हुआ। पैलानी थाना प्रभारी सुखराम सिंह द्वारा की गई विस्तृत विवेचना के बाद पूरी रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को भेजी गई, जहां से आदेश मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।एसपी पलाश बंसल ने स्पष्ट कहा बांदा और आस-पास के जिलों में अगर कोई माफिया या अपराधी यह समझता है कि उसकी काली कमाई सुरक्षित है, तो वह भूल में है। अब हर संपत्ति की जांच होगी, और हर पाई का हिसाब लिया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
+
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
