
- विनोद मिश्रा
बांदा। परिवहन विभाग ने बढ़ते हुए कोहरे और गिरते तापमान को देखते हुए ट्रैक्टर और ट्रालियों में सुरक्षा उपाय के तहत रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने की शुरुआत की है। एआरटीओ शंकर सिंह और पीटीओ राम सुमेर यादव के नेतृत्व में शनिवार को कालू कुंआ मंडी समिति में 47 ट्रैक्टर/ट्रालियों में यह रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया।

एआरटीओ शंकर सिंह ने बताया कि रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप की चमक अंधेरे और कोहरे में सामने से या पीछे से आ रहे वाहनों को दृश्यता प्रदान करती है। जब वाहन चालक के सामने या पीछे से वाहन की रोशनी पड़ती है, तो यह टेप चमकने लगता है, जिससे चालक को यह संकेत मिलता है कि आगे वाहन मौजूद है। यह उपाय दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रभावी साबित हो सकता है, खासकर कोहरे और खराब दृश्यता के समय में।

एआरटीओ शंकर सिंह नें बताया की अक्सर देखा गया है कि कोहरे के कारण बिना रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप के ट्रैक्टर और ट्रालियां सामने से दिखाई नहीं देतीं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। अब सभी ट्रैक्टरों और ट्रालियों में इस सुरक्षा टेप का उपयोग किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।

परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर किसी ट्रैक्टर या ट्राली में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगाया गया तो 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। विभाग ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने ट्रैक्टर और ट्रालियों में यह सुरक्षा टेप लगवाएं और दुर्घटनाओं से बचने के लिए कदम उठाएं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
