30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश की बांदा को बड़ी सौगात:फोरलेन परियोजना से बदल जाएगी नगर की सूरत
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश की बांदा को बड़ी सौगात: फोरलेन परियोजना से बदल जाएगी नगर की सूरत

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासों से नगर तेजी से महानगर की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने फिर एक बड़ी सौगात दी है। महारानी अवंतीबाई लोधी चौक से राजा खेत सिंह खंगार चौक पल्हरी तक 3.1 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण जल्द शुरू होगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए सरकार ने 2280.70 लाख रुपये की मंजूरी दी है, जिसमें से 1140.35 लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है।

विधायक प्रकाश की बांदा को बड़ी सौगात:फोरलेन परियोजना से बदल जाएगी नगर की सूरत

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने 22 जून 2024 को लोक निर्माण मंत्री को पत्र लिखकर इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की मांग की थी। प्रदेश सरकार ने इसे प्राथमिकता देते हुए मंजूरी दी है। इस सड़क की कुल लंबाई 3.1 किमी होगी,जिसमें 1.5 मीटर चौड़े डिवाइडर के दोनों ओर 7-7 मीटर चौड़े मार्ग बनाए जाएंगे। साथ ही, सड़क के दोनों तरफ 1-1 मीटर चौड़े नाले और नहर की पुलिया का पुनर्निर्माण भी प्रस्तावित है। इस सड़क को कैटआई और थर्मोस्टेट तकनीक से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे यह आधुनिक और टिकाऊ बनेगी।

विधायक प्रकाश की बांदा को बड़ी सौगात:फोरलेन परियोजना से बदल जाएगी नगर की सूरत

इस परियोजना के स्वीकृत होने पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोक निर्माण मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “इस फोरलेन परियोजना के पूरा होने से नगरवासियों को जाम और अतिक्रमण की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही, यह परियोजना बांदा नगर के विकास को नई गति प्रदान करेगी।” इस महत्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास और टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। इस फोरलेन सड़क से न केवल नगरवासियों का आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र का वाणिज्यिक और औद्योगिक विकास भी तेज गति से होगा।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : चचेरे भाई को गोली मारने में 10 वर्ष की कैद, व 10 हजार रुपये जुर्माना की भी सजा

पीएम मोदी के रवैये पर सांसद के शब्द बाण : यह तो “नाइंसाफी” है ! …

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील भाजपा प्रत्याशी की जीत हेतु प्रचार को दे रहे तरजीह

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद का दो दिवसीय ललितपुर दौरा नें किया “कमाल और धमाल”

City News Uttar Pradesh

सजा सुनते ही रो पड़ा माफिया डान : गैंगस्टर एक्ट में मुख्तार अंसारी को दस साल की सजा

City News Uttar Pradesh

Banda : शादी न होने परेशान युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़