29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
अपहरण व दरिंदगी की साजिश का 'एनकाउंटर': सीसीटीवी बने पुलिस के सबसे 'बड़े हथियार'
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

अपहरण व दरिंदगी की साजिश का ‘एनकाउंटर’: सीसीटीवी बने पुलिस के सबसे ‘बड़े हथियार’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नाबालिग बालिका के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने महज कुछ ही समय में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। इस कार्रवाई में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

अपहरण व दरिंदगी की साजिश का 'एनकाउंटर': सीसीटीवी बने पुलिस के सबसे 'बड़े हथियार'24 जुलाई की शाम मरका थाना क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका पारिवारिक कारणों से अपने ननिहाल जाने के लिए निकली थी। देर रात बांदा पहुंचने पर वह नरैनी जाने के लिए एक ई-रिक्शा में बैठी। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक नरेश ने अपने साथी एजाज को बुलाया और दोनों ने मिलकर बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पीड़िता को सकुशल बरामद कर मेडिकल कराया गया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद एसपी पलाश बंसल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई टीमों का गठन किया।

अपहरण व दरिंदगी की साजिश का 'एनकाउंटर': सीसीटीवी बने पुलिस के सबसे 'बड़े हथियार'पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनका पीछा शुरू किया। रविवार को गंछा रोड पर आरोपियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी एजाज के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी नरेश को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कांस्टेबल मोहम्मद यूनुस और इंद्रपाल सिंह भी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

अपहरण व दरिंदगी की साजिश का 'एनकाउंटर': सीसीटीवी बने पुलिस के सबसे 'बड़े हथियार'पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। आरोपी एजाज का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी जेल जा चुका है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांस, कोतवाली नगर और मरका पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी सरकार की नई पहल: यूपी के सभी जिलाधिकारियों को हिंसा पीड़ित महिलाओं से करनी होगी बात

City News Uttar Pradesh

दलित किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म मामलें में अदालत ने दोषी को सुनाई पंद्रह साल की कठोर कारावास

City News Uttar Pradesh

यमराज का ‘खंभा’: जिंदगियों पर मंडरा रहा मौत का साया, विभाग की चुप्पी से उल्टी गिनती शुरू

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : जिला पंचायत सदस्य पद पर “सीता सिंह” की ऐतिहसिक जीत। सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश की समीक्षा साबित हुई यथार्थ ! …

महोबा : घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला, अभियुक्त को दस साल की हुई कैद, 15 हजार का अर्थदंड भी ठोका

मंत्री रामकेश नें दिया सिंचाई का तोहफा : पांच पंप कैनालों का होगा आधुनिकी करण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़