26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बालू के दलदल में फंसी सांसद कृष्णा पटेल ? पार्टी के अंदर से ही 'खनन बम, नहीं थम रहा विरोध !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडराजनीति

बालू के दलदल में फंसी सांसद कृष्णा पटेल ? पार्टी के अंदर से ही ‘खनन बम, नहीं थम रहा विरोध !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। समाजवादी पार्टी की सांसद “कृष्णा पटेल के सितारे गर्दिश” में हैं। बालू खदानों में पार्टनरशिप के आरोपों ने उन्हें अपनी ही पार्टी में कटघरे में खड़ा कर दिया है। अखिलेश यादव की “फटकार के बाद भी विरोध की आग ठंडी नहीं” पड़ी, उल्टा पूर्व “जिला उपाध्यक्ष के ‘खनन बम’ ने सियासी पारा और चढ़ा” दिया।

बालू के दलदल में फंसी सांसद कृष्णा पटेल ? पार्टी के अंदर से ही 'खनन बम, नहीं थम रहा विरोध !कहानी कुछ दिन पहले शुरू हुई, जब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में सांसद के पति “पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल” को “खनिज कारोबार में लिप्तता और भाजपा से ‘बिजनेस गलबहियां” को लेकर “जमकर फटकारा”।

सपा मुखिया अखिलेश की 'सांसद पति शिवशंकर' को 'फटकार' ! भाजपा से 'गलबहियां' नहीं बर्दाश्त ?यह मामला सुर्खियों में था ही कि भंग जिला कार्यसमिति में उपाध्यक्ष रहे अशोक श्रीवास ने सोशल मीडिया पर सीधा सांसद कृष्णा पटेल को निशाने पर ले लिया। अशोक श्रीवास की “वायरल पोस्ट ने सपा के अंदर भूचाल” ला दिया।

बालू के दलदल में फंसी सांसद कृष्णा पटेल ? पार्टी के अंदर से ही 'खनन बम, नहीं थम रहा विरोध !आरोप लगाया कि सांसद कृष्णा पटेल की बांदा की चार बालू खदानों में सीधी पार्टनरशिप है। दावा यह भी कि उनके एक सगे रिश्तेदार खदानों में सांसद के ट्रकों का हिसाब-किताब देखते हैं, जबकि “शुभम कश्यप” नाम का “खास आदमी” पूरे कारोबार का लेखा-जोखा रखता है। पोस्ट सपा के ग्रुपों में आग की तरह फैली।

बालू के दलदल में फंसी सांसद कृष्णा पटेल ? पार्टी के अंदर से ही 'खनन बम, नहीं थम रहा विरोध !चर्चाओं का बाजार गर्म हुआ तो पोस्ट डिलीट कर दी गई, लेकिन तब तक “राजनीतिक डैमेज” हो चुका था। पोस्ट डिलीट करने के बाद भी “पूर्व उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास अपने बयान से नहीं पलटे”। साफ कहा कि सांसद की खनन और परिवहन में “संलिप्तता जगजाहिर” है। पार्टी खनन के खिलाफ लड़ती है और सांसद पर खनन का आरोप है, यह “दोहरा चरित्र” नहीं तो क्या है ?

बालू के दलदल में फंसी सांसद कृष्णा पटेल ? पार्टी के अंदर से ही 'खनन बम, नहीं थम रहा विरोध !कृष्णा पटेल का विरोध सिर्फ खनन तक सीमित नहीं। वरिष्ठ नेता अशोक पांडे पहले ही उन पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाकर मोर्चा खोल चुके हैं। “पार्टी के अंदर खुसर-फुसर” है कि सांसद “कृष्णा पार्टी लाइन से अलग चल” रही हैं, इसलिए “हाशिये” पर जाती दिखती हैं।

सांसद कृष्णा पटेल 'प्रेस वार्ता' में नहीं हुईं शामिल: जनता के 'सवालों" से बचाव क्यों ?सबसे बड़ी विडंबना यह है कि सांसद कृष्णा पटेल खुद अवैध खनन के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर जनता से अपील भी कर चुकी हैं कि खनन का विरोध करें। मगर अब उन्हीं पर “खनन में पार्टनरशिप के आरोप” लग रहे हैं। कार्यकर्ता पूछ रहे हैं कि ये कैसा ‘दोहरा चरित्र’ है? फिलहाल सांसद कृष्णा पटेल का पक्ष नहीं मिल सका है। उनसे संपर्क की कोशिश की गई, पर बात नहीं हो पाई। उनका पक्ष मिलने पर उनकी बात को भी प्रकाशित कर सार्वजनिक करेंगे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आतंकी संगठन ने दी अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया तंत्र अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

अंतर्राज्यीय गैंग सरगना “ठोकिया” को मिली दो वर्ष तीन माह की सजा: 6 हजार जुर्माना

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने दिखाया राजनीतिक कौशल: किसान व्यापारियों का विवाद सुलझा, धान खरीद हुई शुरू

City News Uttar Pradesh

पंडालों में विराजे गजानन, गणेश भवन का आकर्षक महोत्सव शुरू

City News Uttar Pradesh

बांदा एआरटीओ शंकर सिंह की पहल: रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप से बढ़ी सड़क सुरक्षा

Banda : डीएम आनन्द सिंह ऩे दी खुश खबर: कोरोना से मुकाबला कल से शुरू।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़