
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की राजनीति में नया मोड़ आता दिख रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में फ्रंटल संगठनों, प्रकोष्ठों और विभागों के पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई, जिसमें संगठन सृजन अभियान को धार देने के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेश दीक्षित ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोऑर्डिनेटर बृजलाल अहिरवार मौजूद रहे। इस बैठक में पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता, युवा नेता और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए।

राजेश दीक्षित ने कार्यकर्ताओं से साफ़ शब्दों में कहा “अब मैदान में उतरने का समय है। गांव-गांव, बूथ-बूथ जाना होगा। संसाधन भले ही सीमित हों, लेकिन हमारी प्रतिबद्धता असीमित है। कांग्रेस की वापसी जनता खुद चाहती है, हमें बस उसका नेतृत्व करना है।” उन्होंने आगे कहा कि वह स्वयं गांवों का लगातार दौरा कर रहे हैं और संगठन को जमीनी स्तर तक खड़ा कर रहे हैं। पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए टीमें गठित होंगी जो गांवों में जाकर मजबूत नेटवर्क तैयार करेंगी। कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर बृजलाल अहिरवार ने कहा “हमें युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को संगठित कर नेतृत्व सौंपना होगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले से लेकर बूथ तक के कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा और सभी स्तर पर जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। बैठक का संचालन सूरज वाजपेई ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक शिरोमणि, एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, पीसीसी सदस्य मुमताज अली व पवन देवी कोरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विचार रखे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
