City News Uttar Pradesh
योगी के उपमुख्यमंत्री ने कसा तंज : पराजय के धनी सपा मुखिया अखिलेश यादव को हार की अग्रिम बधाई
उत्तर प्रदेशराजनीति

योगी के उपमुख्यमंत्री ने कसा तंज : पराजय के धनी सपा मुखिया अखिलेश यादव को हार की अग्रिम बधाई

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में सपा का प्रदर्शन काफी खराब रहा। सपा उन सीटों पर भी चुनाव हार गई जिन सीटों पर लंबे समय से सपा का वर्चस्‍व था। रामपुर में तो सपा तीसरे नंबर पर रही। वहां आम आदमी पार्टी की प्रत्‍याशी ने जीत दर्ज की। रामपुर को सपा का गढ़ कहा जाता था।


ऐसी तमाम सीटों पर सपा के प्रत्‍याशी नगर निकाय चुनाव में परास्‍त हो गए। सपा की हार के बाद से सोशल मीडिया पर कई लोग सपा की हार पर लगातार तंज कर रहे हैं। वहीं अब सपा की हार के बाद भाजपा के नेता भी सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं।

योगी के उपमुख्यमंत्री ने कसा तंज : पराजय के धनी सपा मुखिया अखिलेश यादव को हार की अग्रिम बधाई
Yogi’s deputy chief minister taunted: Advance congratulations to SP chief Akhilesh Yadav, who is rich in defeat

उत्तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सपा के खराब प्रदर्शन के बाद अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्‍होंने ट्वीट कर सपा और अखिलेश पर तंज कसा है। ट्वीट में उन्‍होंने लिखा है ‘पराजय के धनी सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव की पार्टी सपा विधान परिषद के उप चुनाव में प्रत्याशी उतार कर नगरीय निकाय चुनाव में करारी शिकस्त के बाद एक और सुनिश्चित पराजय के लिए अग्रिम बधाई!’ उनके इस ट्वीट के बाद कई लोग अपनी प्रतिक्र‍िया दे रहे हैं।

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में सड़क हादसा: बस की टक्कर से किशोरी की मौत, भाई घायल, ग्रामीणों ने लगाया जाम …

किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर रिश्वत: बैंक में सीबीआई का छापा, मैनेजर को दबोचा

City News Uttar Pradesh

मंडल में पौधरोपण में खुली किस्मत : नींबू, अनार, आंवला, अमरूद झूमेंगे भरपूर

बांदा मंडल कारागार में डान मुख्तार की बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था, क्या जेलों में फिट हैं डान के मोहरे ? …

पीडब्ल्यूडी की गजब कारनामा : छह करोड़ का खर्च, सड़कें फिर भी जर्जर, गड्ढा मुक्त योजना पर सवाल

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का सपा पर हमला: यह तो समय बताएगा कि किसकी कितनी और कहां हैसियत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़