- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत खटान ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। “खामियां उछल -उछल कर सामने आ गई”। इसे देख मंत्री तैश में आ गये।

यह नजारा तब सामने आया जब उन्होंने खटान इंटकबेल एवं वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट तथा इलेक्ट्रिकल रूम एवं पेयजल टेस्टिंग लैब को गहनता देखा और परखा।

एल एण्ड टी के प्रोजेक्ट हेड विनय वालियान एवं अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण महेन्द्र राम पर निशाना साधा। कमासिन, बिसण्डा, महुआ व नरैनी के 354 गाॅवों में पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति दुरुस्त न हो पाने पर जमकर फटकारा। यह भी हिदायत दिया की निर्माण कार्य तेेजी व गुणवत्ता के साथ होना चाहिये।

पाइप लाइन में गैप क्लोजिंग एवं ज्वाइंटिंग कार्य मेन्टीनेन्स में लापरवाही मिली। उन्होंने ओएचटी के बचे हुए अवशेष कार्य पूरा न होने पर नाराजगी का इजहार किया। मंत्री निषाद ने वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट के द्वारा जलशोधन के कार्य को देखा। वहां जल में काई का कब्जा था।

पानी शुद्ध किये जाने एवं इसकी प्रक्रिया की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह और योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर व कन्सलटेन्ट तथा कार्यों की गुणवत्ता तय करने वाली एजेन्सी सैन्सिश टेक लिमिटेड के अभियंता उपस्थित थे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
