26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग नें दिया सुझाव : मानसिक रोग सें बचाव के लिये जरूरी है इलाज
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग नें दिया सुझाव : मानसिक रोग सें बचाव के लिये जरूरी है इलाज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य जन जागरूकता एवं उपचार शिविर का शुभारंभ डीएम अनुराग पटेल ने किया।

डीएम अनुराग नें दिया सुझाव : मानसिक रोग सें बचाव के लिये जरूरी है इलाज
DM Anurag suggested: Treatment is necessary to prevent mental illness

डीएम नें इस दौरान कहा की मानसिक रोगों से बचाव हेतु जागरूकता का होना आवश्यक है, मानसिक रूप से बचने के लिए अपने परिवारजनों के साथ प्रेम एवं आत्मविश्वास को बनाए रखें और डिप्रेशन में न जाने दें। डीएम नें विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये।

डीएम अनुराग नें दिया सुझाव : मानसिक रोग सें बचाव के लिये जरूरी है इलाज
DM Anurag suggested: Treatment is necessary to prevent mental illness

कार्यक्रम में डॉ हरदयाल ने बताया कि 10 अक्टूबर से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य जन जागरूकता कार्यक्रम शुरू है जो 16अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने मानसिक रोगों के लक्षणों तथा मानसिक रोगों के प्रकार के संबंध में बताया कि मन की दुर्बलता एवं भावों की प्रबलता के कारण मानसिक रोग उत्पन्न होता हैl मानसिक रोग चार प्रकार के होते हैं चिंता प्रधान, विशाल प्रधान, उन्माद प्रधान तथा विद्रोही विचार l उन्होंने इसके लक्षण के संबंध में बताया कि कार्य में मन न लगना, उदास रहना नींद ना आना एवं अनेक कारण हैंl इन लक्षणों के होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए l

डीएम अनुराग नें दिया सुझाव : मानसिक रोग सें बचाव के लिये जरूरी है इलाज
DM Anurag suggested: Treatment is necessary to prevent mental illness

इस अवसर पर डॉ बीपी वर्मा ने बताया कि मानसिक रोगी में चिड़चिड़ापन एवं घबराहट आदि अधिक होती है, नकारात्मक विचार भी समय-समय पर आते रहते हैं,मानसिक रोग का इलाज लेना अत्यंत आवश्यक हैl कार्यक्रम में डॉ आर के गुप्ता, डॉ अजय कुमार, डॉ आरएन प्रसाद, डॉ अर्चना भारती सहित रिजवाना तथा बांदा मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल के छात्र-छात्राएं, बामदेव महाविद्यालय के छात्र तथा अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे l

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda – रोजगार मेला: डीएम नें बांटे नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे…

City News Uttar Pradesh

बांदा में विधायक प्रकाश ने दिखाया ‘दम’: भूमाफियाओं से ‘मुक्त’ कराया ‘गड़रा नाला’

City News Uttar Pradesh Desk

Banda- रेलवे की बल्ले बल्ले: बुंदेलखंड से 21 बोगियों की पहली बालू रैक रवाना।

City News Uttar Pradesh

बांदा : पोलिंग पार्टियों की रवानगी में बंद रहेंगी रूट की दुकानें, यातायात व्यवस्था में परिवर्तन, प्रशासन ने किया फरमान जारी

City News Uttar Pradesh

भाजपा की त्रिमूर्ति रामकेश, प्रकाश और सुनील: मोदी मय माहौल को कर रहे रंगीन

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल द्वारा कृषि महाविद्यालय का निरीक्षण: स्वच्छता पर जोर

ब्रेकिंग न्यूज़