- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें धर्म और राजनीति का तार्किक विश्लेषण किया। कहा दोनों अपने आप में अक्षुण्ण विषय हैं।

हर नागरिक का कर्त्तव्य है कि अनुकरणीय आचरणों से वह धर्म को प्रशंसित करे एवं राजनीति में भी सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाकर इसे सही दिशा में ले जाने का प्रयत्न करे। ये दोनों सहजीवी के रूप में सामाजिक गतिविधियों में स्थापित रहते हैं।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद अपने निर्वाचन क्षेत्र मोहन पुरवा में आयोजित शतचंडी महायज्ञ, भागवत एवं संत सम्मेलन में पहुंचे थे। वहीं उन्होंने नें भी धर्म औऱ राजनीति का विश्लेषण किया।

कहा कि इन दोनों को न अलग करने की जरूरत है, न मिलाने की जरूरत है, बल्कि इन दोनों को दूषणकारी तत्वों एवं सोच से बचाने की जरूरत है’तभी निष्ठावान व्यक्ति एवं सुसंस्कृत समाज का निर्माण संभव हो सकेगा।इसी दिशा में मोदी एवं योगी जी की सरकार कर्मयोगी की तरह कार्य कर रही है।

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें कहा कि धर्म और राजनीति दोनों सदियों से व्यक्ति एवं समाज पर गहरा प्रभाव डालनेवाले विषय रहे हैं। दोनों ने ही मानव सभ्यता के विकास में अहम भूमिका निभायी है और समय-समय पर मानव इतिहास को नयी दिशा भी दी है।भाजपा सरकार इसी दिशा में कार्य कर रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
