28.9 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
नानाजी की जयंती पर उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य बोले, ग्रामोदय शब्द में समायी है भारत की सभी जरूरतें
उत्तर प्रदेश

नानाजी की जयंती पर उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य बोले, ग्रामोदय शब्द में समायी है भारत की सभी जरूरतें

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। भारत रत्न नानाजी देशमुख की 106 वीं जयंती पर आयोजित चार दिवसीय ग्रामोदय मेला का समापन बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया।

नानाजी की जयंती पर उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य बोले, ग्रामोदय शब्द में समायी है भारत की सभी जरूरतें
On the birth anniversary of Nanaji, Deputy Chief Minister Keshav Maurya said, the word ‘Gramodaya’ covers all the needs of India

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने चित्रकूट को क्यों चुना और नाना जी ने इस भूमि को कर्मभूमि क्यों बनाया, उसपर कुछ कहना सूरज को दीपक दिखाना होगा। ग्रामोदय शब्द में भारत की सभी जरूरतें समायी हुई है, नाना जी और पंडित दीनदयाल जी की प्रेरणा मात्र से एक अलग प्रकार की ऊर्जा प्राप्त होती है।

नानाजी की जयंती पर उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य बोले, ग्रामोदय शब्द में समायी है भारत की सभी जरूरतें
On the birth anniversary of Nanaji, Deputy Chief Minister Keshav Maurya said, the word ‘Gramodaya’ covers all the needs of India

उन्होंने कहा कि ग्रामोदय मेला के संकलन को मैं एक बार जरूर देखूंगा क्योंकि ये केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश सरकार तीनों सरकारों की जो त्रिवेणी है। या फिर यूं कहें कि यह डबल नहीं ट्रिपल इंजन की जो सरकार है, उसके द्वारा जितने विकास कार्य कराए जा रहे हैं, उन्हें गिनाना कठिन है। स्वरोजगार की दिशा में 65 लाख समूह की महिलाएं जुड़कर विभिन्न उत्पाद तैयार कर रही हैं।

नानाजी की जयंती पर उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य बोले, ग्रामोदय शब्द में समायी है भारत की सभी जरूरतें
On the birth anniversary of Nanaji, Deputy Chief Minister Keshav Maurya said, the word ‘Gramodaya’ covers all the needs of India

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमने 202 की संख्या में पोषाहार बनाने की फैक्ट्री समूह के माध्यम से शुरू की है। अब समूह की महिलाओं के हाथ में पैसा आने लगा है। महिलाओं के सशक्तिकरण से परिवार सशक्त होता है और परिवार से गांव, राज्य और देश के सशक्तिकरण की दिशा में काम हुआ है।

नानाजी की जयंती पर उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य बोले, ग्रामोदय शब्द में समायी है भारत की सभी जरूरतें
On the birth anniversary of Nanaji, Deputy Chief Minister Keshav Maurya said, the word ‘Gramodaya’ covers all the needs of India

कहा, भरोसे और अपेक्षा के अनुरूप सरकार के द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर केंद्र सरकार के सुक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सांसद बांदा चित्रकूट आरके सिंह पटेल, सतना गणेश सिंह, डीआरआइ के प्रधान सचिव अतुल जैन, संगठन सचिव अभय महाजन रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda-अफसोसनाक : नहीं मिला सरकारी मकान, गरीब की चली गई जान !

रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का जेई: एंटी करप्शन टीम ने दर्ज कराई रिपोर्ट

UP TET 2021: पेपर लीक मामले में पकड़े गए चित्रकूट के युवक का प्राेफाइल जान आप भी हो जाएंगे हैरान

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव के बीच आजम खान दोषी करार: कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा व 5 लाख का जुर्माना भी लगाया

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई: जमीन में लिटाकर हो रहा इलाज, दो सौ बेड का अस्पताल नहीं संचालित

जिले में अवैध स्कूलों पर होगी कार्रवाई: एक लाख का जुर्माना, 10 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़