City News Uttar Pradesh
यूपी: प्रदेश के सभी ज‍िलों में जाएगी आयोग की टीम, तीन माह में तैयार हो जाएगी ओबीसी आरक्षण की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश

यूपी: प्रदेश के सभी ज‍िलों में जाएगी आयोग की टीम, तीन माह में तैयार हो जाएगी ओबीसी आरक्षण की रिपोर्ट

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ । नगरीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के लिए गठित पिछड़ा वर्ग आयोग ने अपना कामकाज शुरू कर दिया। आयोग ने पहली बैठक कर प्रदेशव्यापी सर्वेक्षण के संबंध में नीतियों और प्रक्रियाओं पर विमर्श किया। बैठक के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए आयोग के अध्यक्ष अवकाश प्राप्त न्यायाधीश राम अवतार सिंह ने कहा कि ओबीसी आरक्षण को लेकर सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

यूपी: प्रदेश के सभी ज‍िलों में जाएगी आयोग की टीम, तीन माह में तैयार हो जाएगी ओबीसी आरक्षण की रिपोर्ट
 Commission’s team will go to all the districts of the state, OBC reservation report will be ready in three months

– तीन माह बाद जमा करेगी पहली र‍िपोर्ट

आयोग अपनी पहली रिपोर्ट अगले तीन महीने में जमा कर देगी। इसके उपरांत दो-तीन माह शेष आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने में लगेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आयोग का गठन छह माह की अवधि के लिए किया है। तय समय में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सर्वेक्षण में सटीक डाटा प्राप्त हो, इसके लिए आयोग की टीम सभी 75 जिलों में जाएगी। स्थानीय जिला प्रशासन से सहयोग लिया जाएगा। सर्वेक्षण के परिणाम त्रुटिहीन हों, इसके लिए जनप्रतिनिधियों से भी सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।

– स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी संवाद-संपर्क करेगी आयोग की टीम

टीम जब जिलों में जाएगी, तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी संवाद-संपर्क करेगी। पहली बैठक के बारे में जानकारी देते हुए अध्यक्ष ने कहा कि शनिवार की बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति रही। एक सदस्य की उपस्थिति वर्चुअल माध्यम से हुई। पहली बैठक में आयोग ने सर्वेक्षण के लिए आगे की प्रक्रिया व पद्धति पर विचार किया है। आयोग मध्यप्रदेश, कर्नाटक व महाराष्ट्र आदि राज्यों के संबंधित प्रकरणों का भी अध्ययन करेगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक का प्रशासन पर फूटा गुस्सा : भूमि को अकृषक घोषित कराने की फ़ाइल गायब !

पंचायत चुनाव की आहट: गांवों से लेकर दफ्तरों तक मची हलचल, दावेदारों का संपर्क यज्ञ शुरू

बड़ी कार्यवाही : आपराधिक प्रवृत्ति रखने वाले तीन शस्त्र धारकों के लाइसेंस पुलिस ने किये निरस्त

City News Uttar Pradesh

नोटिस तामील कराने गई पुलिस टीम पर हमला, लाठी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हंसिया से भी किया वार, फरार आरोपितों को पकड़ने के लिए दी जा रही दबिश

प्रतिनिधि अंकित के सख्त तेवर से कपकपी: निरीक्षण के दौरान लापरवाही पर चेतावनी

City News Uttar Pradesh

आचार संहिता लागू होने से पहले बुजुर्गों को मिल जायेगी पेंशन : तैयारी हो गई पूरी

ब्रेकिंग न्यूज़