- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के बबेरू जेपी शर्मा इंटर कॉलेज पर ज्वाला कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन जिसका आज उद्घाटन भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती, जिलापंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह नें संयुक्त रूप से किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें जमकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

उद्घाटन मैच फतेहपुर बनाम पानीपत हरियाणा के बीच हुआ। मुकाबला रोमांचक रहा। पानीपत हरियाणा की टीम ने फतेहपुर की को 103 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैन आफ द मैच पानीपत हरियाणा टीम के रमन को दिया गया।

फतेहपुर के कैप्टन शुभम दुबे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पानीपत हरियाणा की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 257 रन बनाए, जिसमें रमन के 107 रन 9 छक्का 8 चौके शामिल है। अनिल गिरी नें 76 रन बनाएe जिसमें 6 छक्के 5 चौके शामिल हैं। लव गिरी नें 42 रन बनाए जिसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल हैं।

फतेहपुर की टीम ने 258 रन का लक्ष्य मिला। वह 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 154 रन बना पाई, जिसमें रवि 53 रन, ऋषभ नें 38 रन का योगदान दिया। फतेहपुर टीम 103 रनों से हार गई। इस मौके पर नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन विजयपाल सिंह भी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
