31.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : जज्बा तेरा जज्बा : बिना किसी उपकरण, बिजली के गांव में बना दिया कोल्ड स्टोरेज

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जज्बे का कमाल देखिए। बिना हर्रै फिटकरी के रंग चोखा की कहावत चरितार्थ कर दी युवा प्रगतिशीलकिसान ने। आलू-प्याज जैसे उत्पादन का भंडारण करके सही समय पर उचित कीमत हासिल करना बुंदेलखंड के किसानों के लिए समस्या है। मुख्य वजह उन्हें रियायती दरों पर और नजदीकी स्थानों में कोल्ड स्टोरेज की उपलब्धता न होना है। ऐसे में फसल का स्टॉक नहीं हो पाता। इन्हीं हालातों के बीच युवा और प्रगतिशील किसान ने बिना किसी संयंत्र-उपकरण और बगैर बिजली के प्याज के लिए अपने कृषि फार्म में ही कोल्ड स्टोर भंडार गृह तैयार कर सफलता की नई बुनियाद खड़ी की है।


प्रगतिशील युवा किसान के भंडार गृह में छह माह तक प्याज सुरक्षित रखा जा सकता है। बांदा जिले के छनेहरा लालपुर गांव में जैविक कृषि फार्म के संचालक युवा प्रगतिशील किसान असलम खां और उनकी पत्नी आसमां खातून जैविक खेती और आधुनिक उपायों से खेती क्षेत्र में कुछ न कुछ कर गुजरते रहते हैं। यहां न सिर्फ बुंदेलखंड, बल्कि प्रदेश के कई जिलों से अक्सर किसानों के जत्थे आकर मॉडल खेती का अवलोकन करते हैं।


प्रगतिशील किसान ने अब एक और नया काम अंजाम दिया है। अपने कृषि फार्म में बहुत मामूली खर्च पर प्याज भंडार गृह तैयार किया है। असलम के मुताबिक, इसकी डिजाइन ऐसी है कि प्राकृतिक तौर पर हवा का क्रास वेंटीलेशन रहता है। उन्होंने बताया कि 5 से 6 माह तक इसमें प्याज का भंडार करने पर मात्र 10 से 15 प्रतिशत वजन की कमी होती है। प्याज पूरी तरह सुरक्षित रहता है। बताया कि सीजन में प्याज की फसल तैयार होने पर मंडी में सात से नौ रुपये किलो का भाव था।


ऐसे में अपने भंडार गृह में प्याज को भंडारित किया। गैर सीजन में यही प्याज 30 से 35 रुपये प्रति किलो की दर से बिका। यानी 5 गुना तक ज्यादा दाम मिले। असलम ने किसानों को सलाह दी कि इस डिजाइन का प्याज स्टोर तैयार करें। सीजन में प्याज की फसल इसमें भंडारित करें। अपनी आमदनी कई गुना ज्यादा करें। बताया कि इस वर्ष अपने फार्म में प्याज की सूखी रोपाई विधि के साथ पूर्व से तैयार खेत में पानी लगाकर गीली रोपाई की है। बाद में प्याज के पौधे तेजी से पनप रहे हैं। कहा कि इस बारे में कोई सलाह या जानकारी के लिए किसान संपर्क कर सकते हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News : स्वामी विवेकानंद जी का जीवन दर्शन है वे सच्चे अर्थ में राष्ट्र संत थे : इंजीनियर प्रणव त्रिपाठी

City News Uttar Pradesh

बांदा : फोरम नें बीमा कंपनी को ठोका साढ़े चार लाख से ज्यादा का जुर्माना …

City News Uttar Pradesh

एनआईए की कार्रवाई : लखनऊ में पकड़े गए अलकायदा के पांच आतंकियों के खिलाफ ने दाखिल की चार्जशीट, रची थी यूपी को दहलाने की साजिश

डीएम की समीक्षायें कागजों में गुलाबी ? संख्यायों का ग्राफ भारी !

City News Uttar Pradesh

दो सगी बहनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार …

Banda : सड़क निर्माण को लेकर पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या,दो घायल, दोनों परिवार पंचायत चुनाव में थेआमने-सामने

ब्रेकिंग न्यूज़