City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बसपा नेता ने दिखाई मानवता , घायल को पहुँचाया अस्पताल…

 

बाँदा (बिसंडा) : इस दुनिया में जहां कुछ लोग दुर्घटना होने पर पीड़ित व घायल इंसान की मदद करने की बजाए सिर्फ वीडियो व फोटो खींचने में मशगूल हो जाते हैं वही आज भी कुछ लोग अपना निजी काम छोड़कर दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटते।

सोमवार दोपहर करीब 2 बजे घायल चक्रपाणि शुक्ल (35) निवासी सरैया मानिकपुर जनपद चित्रकूट से अपने निजी साधन से बिसंडा थानांतर्गत सया गाँव किसी कार्य के लिए जा रहा था तभी अचानक कैरी गांव के समीप सड़क पर बने ब्रेकर की वजह से अनियंत्रित होकर घायल की मोटरसाइकिल गिर गई, घायल काफी समय तक सड़क पर ही तड़पता रहा है , किसी ने भी घायल की मदद नही की , वहाँ पर लोगो की काफी भीड़ जमा होने के कारण जब वहां से गुजर रहे बसपा नेता कमलेश साहू ने देखा ,तत्काल अपनी गाड़ी को रुकवाकर डायल 112 को सूचित किया जब मौके पर डायल 112 नही पहुँच पाई तो उन्होंने अपनी गाड़ी से घायल को नजदीकी सी एच सी बिसंडा में भर्ती करवाया जहाँ पर घायल की स्थिति काफी हद तक ठीक है ।

वही बसपा नेता के इस कार्य की काफी लोग सराहना कार्य कर रहे हैं , क्षेत्रीय लोगो के अनुसार मेन रोड में बने ब्रेकर की कोई आवश्यकता नहीं है ,इस ब्रेकर से कई बार लोग गिरकर चोटहिल हो चुके हैं , क्षेत्रीय लोगो ने कई बार पीडब्लूडी विभाग में शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत करवा चुके हैं ,लेकिन विभागीय अधिकारी उस ब्रेकर को हटाने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं ।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महाकौशल एक्सप्रेस से कटकर युवक का शव बरामकी मौत, मोबाइल छीनकर कूदने में हादसे की आशंका

बोर्ड परीक्षा पर प्रशासन का होगा ‘कड़ा पहरा’ : 61 केंद्र तय, 41 हजार होंगे परीक्षार्थी

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र पेंशनरों की समस्याओं पर संवेदनशील: अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

एसपी आवास पर विहिप एवं बजरंग दल का हंगामा : पूरा थाना निलंबित करने की मांग

बांदा में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट : सोते समय सिर कूचकर की हत्या

City News Uttar Pradesh

बांदा की अगस्त क्रांति : तुर्रा में रेल पटरी उखाड़ी, 21 कोड़ों की सजा मिली

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़