29 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
जिलाधिकारी से व्यापारियों ने की खाद्य निरीक्षक द्वारा अवैध वसूली की शिकायत, डीएम ने एडीएम को सौंपी जांच
उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी से व्यापारियों ने की खाद्य निरीक्षक द्वारा अवैध वसूली की शिकायत, डीएम ने एडीएम को सौंपी जांच

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू कस्बे में खाद्य निरीक्षक द्वारा नवीनीकरण के नाम पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आने के बाद जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी से शिकायत कर दोषी खाद्य निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि बबेरू उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष गुप्ता द्वारा पत्र भेजकर अवगत कराया गया था कि कस्बे में कार्यरत खाद्य निरीक्षक सर्वेश कुमार द्वारा व्यापारियों से नवीनीकरण करने के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। विरोध करने पर गाली गलौज पर उतर आता है। बबेरू व्यापार मंडल के अध्यक्ष के मुताबिक उसके साथ भी इस खाद्य निरीक्षक ने अभद्रता की है।

जिलाधिकारी से व्यापारियों ने की खाद्य निरीक्षक द्वारा अवैध वसूली की शिकायत, डीएम ने एडीएम को सौंपी जांच
Traders complained to District Magistrate about illegal recovery by Food Inspector, DM handed over investigation to ADM

संतोष गुप्ता ने बताया कि उक्त खाद निरीक्षक रिटायर्ड कर्मचारियों के माध्यम से दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहा है। 200 के स्थान पर दुकानदारों से 2000 रुपए की वसूली की जा रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी को एक ऑडियो भी दिया गया है। जिसमें गाली गलौज करते हुए उसकी आवाज रिकॉर्ड की गई है। जिसमें उसका कहना है कि वह अखिलेश यादव का बहुत खास है और उनके ही कृपा से नौकरी कर रहा है। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने एडीएम नमामि गंगे को जांच सौंपी है और कहा है कि दोषी पाए जाने पर खाद्य निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश ने ‘वृक्षारोपण’ का किया आगाज़: ‘हरियाली’ का संकल्प बना जनआंदोलन !

नाबालिग लड़की से किया था बलात्कार, अदालत ने सुनाई बीस साल की कैद

City News Uttar Pradesh

अवधेश राय हत्याकांड: माफिया मुख्तार अंसारी की नहीं हो सकी ऑनलाइन पेशी, अब 20 से शुरू होगी बहस पर सुनवाई

डीएम दुर्गा शक्ति ने की विकास कार्यों की समीक्षा : नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

सड़क दुर्घटना : बांदा में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत में युवक की मौत, भाई समेत दो लोग हुए घायल

Banda : गेहूं खरीद केंद्र में खरीद न होने किसानों ने स्टेट हाईवे पर लगाया जाम …

ब्रेकिंग न्यूज़