City News Uttar Pradesh
अच्छे राष्ट्र की नींव होती है अच्छी सेहत : विधायक ओममणि वर्मा
उत्तर प्रदेश

अच्छे राष्ट्र की नींव होती है अच्छी सेहत : विधायक ओममणि वर्मा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अच्छी सेहत किसी भी राष्ट्र के विकास की नीव होती है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य मेले का क्षेत्रीय विधायक ने शुभारंभ कर क्षेत्रवासियों को संबोधित किया ।

अच्छे राष्ट्र की नींव होती है अच्छी सेहत : विधायक ओममणि वर्मा
Good health is the foundation of a good nation: MLA Ommani Verma

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को नरैनी सीएचसी परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक ओममणी वर्मा ने फीता काटकर व देवी सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।

अच्छे राष्ट्र की नींव होती है अच्छी सेहत : विधायक ओममणि वर्मा
Good health is the foundation of a good nation: MLA Ommani Verma

श्रीमती वर्मा ने मेले में उपस्थित क्षेत्रवासियों व आयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य व्यक्ति का मूल अधिकार है जिसके द्वारा हमे गरिमामयी जीवन जीने का अवसर प्राप्त होता है हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे तभी अपने देश वा प्रदेश के विकास के साक्षी बन सकते हैं ।

अच्छे राष्ट्र की नींव होती है अच्छी सेहत : विधायक ओममणि वर्मा
Good health is the foundation of a good nation: MLA Ommani Verma

बताया कि सरकार ने इसी उद्देश्य से देशवासियों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए विश्व प्रसिद्ध आयुष्मान भारत योजना शुरू की है जिसके तहत गरीबों को कैशलेस इलाज व पाँच लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा लाभ दिया जा रहा है जो लोग आयुष्मान भारत योजना से छूट गए हैं उनके स्वास्थ्य के प्रति प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुवात की है। मेले में उपस्थित क्षेत्रीय निदेशक स्वास्थ्य डॉ एस एन तोमर ने बताया कि हमारे स्वास्थ्य कर्मी सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं ।

अच्छे राष्ट्र की नींव होती है अच्छी सेहत : विधायक ओममणि वर्मा
Good health is the foundation of a good nation: MLA Ommani Verma

सीएचसी के प्रभारी डॉ अजय विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य सुविधाओं, रोग निदान और उपलब्ध औषधियों आदि की जानकारी दी । मेले में क्षेत्रवासियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने व स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के उद्देश्य से क्षय रोग जागरूकता, कुष्ठ उन्मूलन, योग व आयुर्वेद, बाल विकास एवं पुष्टाहार,शिक्षा विभाग, महिला सशक्तिकरण, दिव्यांग सशक्तिकरण,आयुष्मान गोल्डन कार्ड, स्वच्छ भारत मिशन, औषधि प्रशासन, पंचायती राज विभाग, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल तथा होम्योपैथिक स्वास्थ्य व्यवस्था आदि के कुल 15 काउंटर लगाये गये थे । कुल 165 मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया तथा 11लोगों को आयुष्मान गोल्डेन स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए।

अच्छे राष्ट्र की नींव होती है अच्छी सेहत : विधायक ओममणि वर्मा
Good health is the foundation of a good nation: MLA Ommani Verma

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर एन प्रसाद, डी पी एम कुशल यादव, डॉ लवलेश पटेल, डॉ माया, डॉ धर्मपाल प्रजापति, ब्लॉक शिक्षाधिकारी राजेंद्र कुमार कुशवाहा, भाजपा नेता ओमप्रकाश पाण्डेय, कमलाकांत द्विवेदी, कुलदीप त्रिपाठी,राघवेंद्र त्रिपाठी, समस्त स्वास्थ्य टीम, आशा बहुएं, आंगन वाड़ी कार्यकत्रियां एवं तमाम क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग पटेल नें बताया कि हम सभी आजादी की कैसे ले रहें हैं सांस ?

Banda : हैवानियत की पराकाष्ठा, पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या …

भाजपा के लगे जयकारे : जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें राशन योजना की मचा दी धूम

मौसम का ‘कहर’: बारिश-आंधी से ‘खेतों’ पर ‘मंडराया’ संकट, किसानों की ‘सांसें’ अटकीं ?

हमीरपुर : सिपाही ने शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण, फेसबुक पर दोस्ती कर बढ़ाया था मेलजोल …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट का राष्ट्रीय रामायण मेला : गौरवशाली है इसका इतिहास …

ब्रेकिंग न्यूज़