City News Uttar Pradesh
सपा की पीडीए यात्रा की "असफलता" ने खोली पोल: नेताओं के चेहरे पर छाई मायूसी
उत्तर प्रदेश

सपा की पीडीए यात्रा की “असफलता” ने खोली पोल: नेताओं के चेहरे पर छाई मायूसी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। समाजवादी पार्टी की “पीडीए जन संवाद यात्रा” की शुरुआत ही “असफलता की भेंट चढ़” गई। मटौंध में आयोजित पहली सभा में उम्मीद से बेहद कम लोग पहुंचे, जिससे पार्टी के जिला संगठन की “तैयारियों की पोल खुल” गई। सभा में गिनती के दस-पंद्रह लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को पूरी तरह फ्लॉप साबित कर दिया। इस असफलता से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी।

सपा की पीडीए यात्रा की "असफलता" ने खोली पोल: नेताओं के चेहरे पर छाई मायूसी

पीडीए यात्रा की अगुवाई कर रहे प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नेताओं ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। हालांकि, मुख्य अतिथि और अन्य नेताओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया, जब सभा में मुठ्ठी भर लोग ही पहुंचे। समाजवादी पार्टी के नेता अशोक सिंह गौर, विदुप, और अजय निषाद ने यात्रा के उद्देश्यों और पार्टी की नीतियों पर भाषण दिया। लेकिन जनता की कम उपस्थिति ने इन भाषणों को बेअसर कर दिया।

सपा की पीडीए यात्रा की "असफलता" ने खोली पोल: नेताओं के चेहरे पर छाई मायूसी

इस असफलता के पीछे पार्टी के जिला संगठन की ओर से पर्याप्त प्रचार न करने को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क की कमी और कार्यक्रम की जानकारी का अभाव सभा की विफलता का मुख्य कारण बना।

सपा की पीडीए यात्रा की "असफलता" ने खोली पोल: नेताओं के चेहरे पर छाई मायूसी

मटौंध में सभा की असफलता ने समाजवादी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्टी के जिला स्तरीय जनाधार और तैयारी पर उठ रहे सवालों ने संगठन को चुनौतीपूर्ण स्थिति में डाल दिया है। सभा के बाद पीडीए की यह जन संवाद यात्रा अपने अगले गंतव्य की ओर रवाना हो गई। हालांकि, मटौंध की विफलता ने पार्टी के लिए एक चुनौती पूर्ण स्थित उत्तपन्न कर दी है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : टीके को लेकर न पालें कोई भ्रम, बचाव का है कारगर उपाय – सीएमओ …

रिश्ते हुये शर्मसार : कलयुगी बेटे नें मां के साथ किया दुराचार !

City News Uttar Pradesh

महिला सत्याग्रहियों नें विजय का जीता फाईनल : खुशी की गुदगुदी से “दिल हुआ बल्ले -बल्ले”

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने किया घरौनी वितरण : 20 हजार ग्रामीणों को मिला “मालिकाना” हक

City News Uttar Pradesh

गौशाला कर्मी की पंचायत भवन में मिली लाश : फैली सनसनी, पुलिस हिरासत में दो सहकर्मी

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल की नहीं बज रही सिटी: मरीज ढाई माह से हैं परेशान

ब्रेकिंग न्यूज़