City News Uttar Pradesh
घोटाले का 'गड्ढा' बना आजीविका सरोवर: खुली भ्रष्टाचार की परतें, सीडीओ का फूटा गुस्सा
उत्तर प्रदेश

घोटाले का ‘गड्ढा’ बना आजीविका सरोवर: खुली भ्रष्टाचार की परतें, सीडीओ का फूटा गुस्सा

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद जमीन पर विकास योजनाएं कैसे धूल फांक रही हैं, इसकी एक “बेजोड़ मिसाल है तेरा ब गांव”। यहां बहुप्रचारित ‘बहुउद्देशीय आजीविका सरोवर योजना भ्रष्टाचार की भेंट’ चढ़ चुकी है। भूमि संरक्षण विभाग की घोर लापरवाही और कथित बंदरबांट ने इस योजना को मज़ाक बना दिया है।

घोटाले का 'गड्ढा' बना आजीविका सरोवर: खुली भ्रष्टाचार की परतें, सीडीओ का फूटा गुस्सा

मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने अचानक मौके पर निरीक्षण किया,तो खुलासा हुआ कि सात लाख रुपये की लागत से बन रहा यह तालाब दरअसल सिर्फ “मिट्टी का खेल” बनकर रह गया है। न मापदंड, न तकनीक, न गुणवत्ता केवल “लूट सके तो लूट” की तर्ज़ पर काम चल रहा है। तालाब के चारों ओर मिट्टी को बेतरतीब तरीके से डाला गया है। कहीं ऊंची, कहीं नीची ज़मीन, कहीं गड्ढे, कहीं ऊबड़-खाबड़ ढांचे सब कुछ मानकों को ठेंगा दिखा रहा है। आउटलेट की डिजाइन अधूरी और घटिया, दरेशी अधकचरी, और तकनीकी मापदंडों की धज्जियां उड़ा दी गईं।

घोटाले का 'गड्ढा' बना आजीविका सरोवर: खुली भ्रष्टाचार की परतें, सीडीओ का फूटा गुस्सा

निरीक्षण के दौरान ही सीडीओ मौर्य ने सख्त तेवर अपनाते हुए कार्यदायी संस्था को जमकर लताड़ा। उन्होंने आदेश दिया कि बरसात शुरू होने से पहले तालाब का काम पूरा हो, नहीं तो कड़ी कार्रवाई तय मानी जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर सभी कमियों को दूर कर फोटोग्राफिक साक्ष्य के साथ रिपोर्ट सौंपें। गौरतलब है कि आजीविका सरोवर योजना का मकसद भूजल स्तर सुधारना, मत्स्य पालन और सिंचाई के ज़रिए ग्रामीणों को रोजगार देना है। लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत ने इस योजना को सिर्फ “कागज़ी घोड़ा” बना दिया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

69000 शिक्षक भर्ती: भाजपा के लिए गले की हड्डी बन सकता है यह मुद्दा, उपचुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा को बड़ा झटका

मोदी सरकार के आठ साल : उपलब्धियों की हो गई वाह-वाह

City News Uttar Pradesh

नाव दुर्घटना : विधायक प्रकाश नें मंत्री के साथ लिया राहत का जायजा, मृतकों की संख्या 11 हुई

नितिन गडकरी बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में बदल रही देश की तस्वीर, 6200 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

बाइक सवारों को लोडर ने मारी जोरदार टक्कर, तीन लोगो की हालत गंभीर, जिसमें दो का टूटा पैर

श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं विंध्यवासिनी ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़