City News Uttar Pradesh
श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं विंध्यवासिनी !
उत्तर प्रदेश

श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं विंध्यवासिनी ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के बांदा जनपद के खत्री पहाड़ पर मां विंध्यवासिनी के विराजमान होने की पौराणिक मान्यता की किंवदंती है। देवी का भार सहन करने में असमर्थता जाहिर करने पर देवी मां ने पहाड़ को ‘कोढ़ी’ होने का श्राप दिया था। पहाड़ के उद्धार के लिए नवरात्र में देवी मां सिर्फ एक दिन ही यहां विराजमान होती हैं।

श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं विंध्यवासिनी !
गिरवां थाना क्षेत्र के इलाके में स्योढ़ा गांव के खत्री पहाड़ की चोटी पर मां विंध्यवासिनी का मंदिर है। यहां नवरात्र के अवसर पर प्रसिद्ध मेला लगता है। दूर- दराज से लोग मुंडन के अलावा अन्य मन्नतें पूरी होने पर ध्वजा-नारियल का चढ़ावा चढ़ाने आते हैं।

श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं विंध्यवासिनी !
देवी मां श्रापित सफेद पहाड़ पर विराजमान होने की पौराणिक है कि देवी मां के श्राप से यह पहाड़ ‘कोढ़ी’ यानी सफेद हो गया है।
मां विंध्यवासिनी मिर्जापुर में विराजमान होने से पहले इस खत्री पहाड़ पर ही आई थीं, लेकिन पहाड़ ने उनका भार सहन करने में असमर्थता व्यक्त की, जिससे उन्होंने पहाड़ को कुष्ठ रोगी होने का श्राप दे दिया। तभी से पहाड़ की पूरी चट्टानें सफेद हैं।

श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं विंध्यवासिनी !
देवी मां के श्राप से घबराया पहाड़ श्राप वापस लेने की विनती की तो मां ने उसके उद्धार के लिए नवरात्र में अष्टमी तिथि को मिर्जापुर मंदिर का आसन (स्थान) त्याग कर यहां आने का वचन दिया था। यही वजह है कि अष्टमी को यहां लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। नवरात्र में अन्य तिथियों की अपेक्षा अष्टमी की तड़के से ही मां की प्रतिमा में अजीब सी चमक प्रतीत होती है। भक्तो की अष्टमी संख्या लाख पार कर जाती है।श्रद्धाभाव से आए हर श्रद्धालु की मुराद पूरी होती है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग रह गए हैरान : कक्षा तीन के बच्चें नहीं लिख पाए अपना नाम …

City News Uttar Pradesh

खनिज विभाग की फिर बड़ी कार्यवाई : 33 बालू से ओवर लोड ट्रक सीज, मची खलबली ! …

सुपर चैलेंज कप बरेठी: उद्घाटन मैच औदहा एवं शो मैच अर्की टीम जीती

City News Uttar Pradesh

होलिका दाह संस्कार 142 स्थानों पर बिखेरेंगी ज्वाला, फिर बरसेगा रंग

शजर उद्योग को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, जनपद के शिल्पियों की आर्थिक उन्नति के खुले द्वार

City News Uttar Pradesh

इश्क में पागलपन: प्रेमी ‘टावर’ पर चढ़ा, घंटों चला ‘हाई वोल्टेज’ ड्रामा !

ब्रेकिंग न्यूज़