- विनोद मिश्रा
बांदा। यमुना नाव दुर्घटना में से डूबे लोगों में तीसरे दिन आठ लोगों के शव फतेहपुर जिले के किशनपुर व असोथर यमुना क्षेत्र में मिले । पानी में उतराते शव देख चरवाहों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद उन शवों को निकाला गया। अब शवों की संख्या कुल 11तक फिलहाल पहुंच गई है। अनुमान है की मृतकों की संख्या 25 तक पहुंच सकती है।

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, सांसद आरकेपटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल मत्स्य मंत्री संजय निषाद के साथ मर्का घटना स्थल पर पहुंचे। डीएम अनुराग एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से रेस्क्यू आपरेशन की जानकारी ली गई।

डीएम अनुराग पटेल एवं एसपी अभिनंदन नें शनिवार को प्रेस वार्ता भी की। इनके मुताबिक अब केवल चार लोग लापता हैं, जिनकी तलाश हो रही है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 60 सदस्यीय टीम फतेहपुर जिले में अभियान चला रही हैं।
बताया कि नाव पर कुल 32 लोग सवार थे, जिनमें 17 घटना के बाद बाहर बच निकल आए। तीन शव घटना वाले दिन ही बरामद हो गए थे। आठ शनिवार को मिल गये। चार की तलाश है।

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बताया कि नाव पर संभावित 32 लोग सवार थे। लापता लोगों की तलाश की जा रही थी, जिनमें कुल 11 शव बरामद हो गए हैं चार और लापता हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई अपने स्वजन के लापता होने की जानकारी देता है तो यह संख्या घट-बढ़ सकती है।

हालांकि हादसे के बाद बचे लोगों ने बताया था कि नाव पर क्षमता से ज्यादा करीब 50 लोग सवार थे। ज्यादातर महिलाएं थीं, जो राखी बांधने जा रही थीं, कुछ लोग अपनी पत्नी को ससुराल में छोड़कर लौट रहे थे। कुछ ऐसे भी थे, जो बहन से राखीं बंधवाकर लौट रहे थे। दोपहर करीब 2.30 बजे हादसा हुआ। स्थानीय गोताखोरों ने दो महिलाओं व एक बच्चे का शव बरामद कर लिया था।

राज्य आपदा मोचन बल व राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 60 सदस्यीय टीम घटना की रात पहुंच गई थी। दूसरे दिन नदी में तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थीं। एसपी अभिनंदन ने बताया कि बरामद शवों का पोस्टमार्टम फतेहपुर जिले में होगा। नाव पर बैठने वालों की सही संख्या नहीं मिल सकी थी। संभावित 32 लोग ही सवार थे।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
