26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए करें प्रेरितः डीएम अनुराग पटेल
उत्तर प्रदेश

हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए करें प्रेरितः डीएम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम देश भर में गरिमामय रूप से मनाया जा रहा है। इसी के तहत जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक सम्पन्न हुई।

हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए करें प्रेरितः डीएम अनुराग पटेल
Inspire every citizen to put up the tricolor at their home: DM Anurag Patel

जिसके अन्तर्गत 11 से 17 अगस्त, 2022 के मध्य हर-घर-तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के प्रत्येक नागरिक को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झण्डा फहराने के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जाग्रत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है।

हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए करें प्रेरितः डीएम अनुराग पटेल
Inspire every citizen to put up the tricolor at their home: DM Anurag Patel

जिलाधिकारी ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग को 30 हजार का लक्ष्य दिया गया है, जो आगामी 28 जुलाई तक लक्ष्य के सापेक्ष सभी महा विद्यालय अपने-अपने निर्धारित लक्ष्यों को तीन दिवस के अन्दर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह स्वतः सेवा है। उन्होंने कहा कि जनता, लाभार्थी, एन0जी0ओ0, क्लब, व्यापार मण्डल व उद्योग सभी झण्डों की व्यवस्था करायेंगे। 15 अगस्त के दिन प्रत्येक सरकारी कार्यालयों आदि पर खादी का झण्डा फहराया जायेगा।

हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए करें प्रेरितः डीएम अनुराग पटेल
Inspire every citizen to put up the tricolor at their home: DM Anurag Patel

इस मौके पर कोई भी विद्यालय, मार्केट व आफिस बन्द नही रहेगा। स्कूल में सभी छात्र यूनिफार्म में आयेंगे तथा प्रत्येक विद्यालय के छात्र वेश-भूषा में परेड भी करेंगे तथा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, राष्ट्रगान का गायन करेंगे। झण्डा सूती, पाॅलिस्टर, साटन कपडे का बनवाया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, डी0सी0मनरेगा राघवेन्द्र तिवारी, प्राचार्य राजकीय महिला महा विद्यालय डाॅ0 दीपाली गुप्ता, डाॅ0 सबीहा रहमानी सहित विभिन्न महा विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अन्ना जानवरों से टकरा कर मार्ग हादसा: किसान की हो गई मौत

यूपी- एमपी सीमा का फायदा उठा पुलिस को चकमा दे रहा डकैत गौरी, पांच दिन से कांबिंग कर रही पुलिस …

अशोक त्रिपाठी ने जिला पुस्तकालय की दुर्दशा पर उठाई आवाज़: सीएम से कार्रवाई की मांग

City News Uttar Pradesh

कारीगरों ने हड़पी 18 किलो चांदी: सुनार ने दर्ज कराई एफआईआर

बांदा में कुपोषण की बहार : नहीं कम हो रहा कुपोषण का आंकडा़

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें सरकार का खुलवाया खजाना : बांदा बिजली – पानी से होगा संतृप्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़