- विनोद मिश्रा
बांदा। तिंदवारी क्षेत्र के बेंदाघाट इलाके में संचालित अवैध असलहा फैक्ट्री का एसओजी और तिंदवारी पुलिस टीम ने संयुक्त छापामारी करते हुए अवैध असलहा फैक्ट्री का भण्डाफोड़ किया। मौके से बने और अधबने तमंचे बरामद हुए हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि काफी अरसे से अवैध असलहा फैक्ट्री चलाई जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।

– एसओजी और तिंदवारी पुलिस को मिली सफलता
तिंदवारी पुलिस व एसओजी प्रभारी मयंक सिंह चंदेल तथा तिंदवारी थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की पर तिंदवारी थाना क्षेत्र के बंेदाघाट में छापेमारी करते हुए अवैध तमंचों का निर्माण तथा बिक्री करते रंगे हाथों चार अभियुक्तों को पकड़ा गया।

– दर्जनों असलहों के साथ पकड़े गए चार अभियुक्त
पुलिस लाइन में मीडिया से रूबरू होते हुए एसपी अभिनंदन ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम हीरालाल पुत्र मैकू राजपूत निवासी कतरावल कोतवाली नगर, राजाराम केवट पुत्र भूरा केवट निवासी भटौली बबेरू, देवलाल केवट पुत्र सूरजपाल निवासी निभौर बबेरू व शिवशंकर पुत्र तिजोला निवासी करौली कोतवाली नगर बताया। जिनके कब्जे से पुलिस ने कुल 31 देशी तमंचे 315 बोर (24 निर्मित व 7 अर्धनिर्मित) सहित पांच अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व भारी मात्रा में तमंचे बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि अभियुक्तों का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास है। जनपद के अलावा आसपास के जनपदों में भी अभिुयक्त असलहों की सप्लाई करते थे।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तिंदवारी अर्जुन सिंह, प्रभारी एसओजी मयंक चंदेल, चैकी इंचार्ज बंेदाघाट धर्मेंद्र कुमार, आरक्षी रोहित दीक्षित, नसीम अंसारी, मुख्य आरक्षी एसओजी महेश कुमार, भानूप्रकाश, अश्वनी प्रताप, पुष्पेंद्र यादव, सत्यम गुर्जर, शैलेंद्र यादव, नीतेश समाधिया व भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
