City News Uttar Pradesh
दर्दनाक हादसा : खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर फटा, सात लोग झुलसे
उत्तर प्रदेश

दर्दनाक हादसा : खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर फटा, सात लोग झुलसे

 

महोबा। खन्ना थाना क्षेत्र के कहरा गांव में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर फट गया। इससे सात लोग झुलस गए। मकान में आग लगने से गृहस्थी का सामान भी जल गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दर्दनाक हादसा : खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर फटा, सात लोग झुलसे
Accident in Mahoba, cooking gas cylinder burst while cooking, seven people were scorched

थाना क्षेत्र कहरा निवासी रामनाथ श्रीवास की पुत्री अंजली की शादी 20 जनवरी को झांसी जिला के गरौथा निवासी प्रवेश के साथ हुई थी। इस समय अंजली मायके में ही थी। बुधवार को ससुराल के लोग दूसरी बार बहू को विदा कराने आए थे। गुरुवार को सभी लोगों के लिए घर पर ही खाना बन रहा था कि तभी दोपहर करीब 12 बजे रसोई गैस सिलिंडर लीकेज हो गया और उसमें आग लग गई। घर वाले आग पर काबू पाते इससे पहले ही सिलिंडर फट गया। उसके उछले टुकड़ों से आसपास मौजूद लोग घायल हो गए।

दर्दनाक हादसा : खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर फटा, सात लोग झुलसे
Accident in Mahoba, cooking gas cylinder burst while cooking, seven people were scorched

घायलों में जिस लड़की की विदाई होने थी वह भी शामिल है। घायलों में 20 वर्षीय अंजली, 35 वर्षीय सुधा, 37 वर्षीय प्रेमा, 27 वर्षीय सुशीला, 45 वर्षीय सुकीर्ति, 35 वर्षीय कौशल्या, 60 वर्षीय जमुनिया शामिल हैं। स्वजन ने पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी थी। एंबुलेंस से घायलों को महोबा अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज चल रहा है। हालत में सुधार बताया जा रहा है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

माफियाओं की 86 लाख की ‘काली कमाई’ जब्त: फतेहपुर के तीन दबंगों पर ‘बांदा पुलिस’ का कहर

बाइक सवारों को लोडर ने मारी जोरदार टक्कर, तीन लोगो की हालत गंभीर, जिसमें दो का टूटा पैर

विधायक विशंभर सिंह का ‘प्रयास’ लाया ‘रंग’: बांदा-राजापुर ‘मार्ग’ होगा ‘दस मीटर’ चौड़ा

City News Uttar Pradesh Desk

ट्रामा सेंटर में अव्यवस्था : मरीज के पलंग के नीचे घूमता रहा कुत्ता, जांच के निर्देश

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने दिया फिटनेस मंत्र : बोले- योग करने से शरीर रहता है स्वस्थ, हजारों लोगों ने किया योग

City News Uttar Pradesh

Banda- गरीबों के लिऐ जन आरोग्ययोजना महत्व पूर्ण: डीएम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़