31.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
UP Assembly Session: सदन में नई शुरुआत पर बोले स्पीकर सतीश महाना, सफलता में पीछे नहीं, साथ खड़ी दिखनी चाहिए महिला
उत्तर प्रदेशराजनीति

सफलता में पीछे नहीं, साथ खड़ी दिखनी चाहिए महिला, सदन में नई शुरुआत पर बोले स्पीकर सतीश महाना

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Speaker Satish Mahana ) ने कहा कि 22 सितंबर, 2022 यानी गुरुवार को उत्तर प्रदेश की विधानसभा नई शुरुआत कर रही है। जब यह विचार मन में आया तो विभिन्न समूहों से विमर्श किया और नई दिशा मिलती गई। महिला विधायकों को ही मलाल था कि उन्हें सदन में बोलने का अवसर कम मिलता है। इसी वजह से महिला विशेष सत्र बुलाया गया। महाना ने कहा कि हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होने की पुरानी कहावत है। इसे बदलना है। महिला सफलता में पीछे नहीं, साथ खड़ी दिखनी चाहिए।

UP Assembly Session: सदन में नई शुरुआत पर बोले स्पीकर सतीश महाना, सफलता में पीछे नहीं, साथ खड़ी दिखनी चाहिए महिला
UP Assembly Session: Speaker Satish Mahana said on a new beginning in the House, not behind in success, women should be seen standing together

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि इस विशेष सत्र को आयोजित करने के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की तो उन्होंने सहमति जताई। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव सहित सभी दल के नेताओं ने इसके प्रति उत्साह दिखाया और महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। कुछ लोगों का यह कहना जरूर था कि पांच दिन के सत्र में एक दिन महिलाओं को दिया जा रहा है तो उनसे मैंने यही कहा कि पांच दिन में एक दिन नहीं, बल्कि आजादी के 75 वर्ष बाद एक दिन महिलाओं के नाम किया जा रहा है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ।

UP Assembly Session: सदन में नई शुरुआत पर बोले स्पीकर सतीश महाना, सफलता में पीछे नहीं, साथ खड़ी दिखनी चाहिए महिला
UP Assembly Session: Speaker Satish Mahana said on a new beginning in the House, not behind in success, women should be seen standing together

– विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के लिए तैयार

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में यह मजबूत कदम है। प्रश्न काल के बाद साधारण चर्चा शुरू कराते हुए महाना ने कहा कि हमें मिलकर मिथक तोड़ने होंगे। कुछ लोग कहते थे कि महिलाएं क्या चर्चा करेंगी। घंटे या दो घंटे में सत्र समाप्त हो जाएगा। इस धारणा को यहां महिलाएं बदल रही हैं। वह समाज के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के लिए तैयार हैं।

– हिचकने वाले पुरुषों को भी देंगे अलग अवसर

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा नहीं है कि सदन में बोलने से सिर्फ महिला सदस्य ही हिचकती हैं, बल्कि कई पुरुष विधायक भी हैं, जो बोलने से बचते हैं। इन्हें भी सूचीबद्ध किया जाएगा और प्रयास होगा कि एक बार इन्हें भी बोलने का अलग से अवसर दिया जाए।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले: “जी राम जी कानून” से गांवों में बदलेगी तस्वीर, बनेगा ‘विकसित भारत’

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख़्तार अंसारी से एंबुलेंस प्रकरण में हुई पूछताछ, जेल में बोला माफिया, मुझे फंसाया गया …

नशे में धुत अधीक्षक द्वारा महिला से अभद्रता : स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल ?

धार्मिक स्थल की सफाई व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल: प्रशासन की निष्क्रियता पर नाराजगी

ड्रोन कैमरे की निगरानी में बकरीद की हुई नमाज : मुल्क की खुशहाली के लिये मांगी दुआ

डीएम नगेंद्र की सख्ती: योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़