विनोद मिश्रा
बांदा। मां की साड़ी के फंदे से युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला अवंति नगर निवासी रामबाबू का 24 वर्षीय पुत्र अजय सिंह ईदगाह रोड की एक प्लाई दुकान में काम करता था। रात में वह खाना खाने के बाद बरामदे में बैठकर परिजन से हंसते हुए बात करता रहा। बाद में अपने कमरे में सोने चला गया था।

गुरुवार सुबह करीब चार बजे जब उसका मंझला भाई विजय लघुशंका करने के लिए उठा तो उसके कमरे का पंखा बंद मिला। उसने कमरे का पर्दा हटाकर देखा तो बड़ा भाई मां भोली राजपूत की साड़ी के फंदे से पंखे पर लटका था। मंझले भाई ने घर के अन्य सदस्य को मामले की जानकारी दी। इससे स्वजन ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे स्वजन शव को घर ले गए।
पड़ोसियों की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने घटनास्थल देखा। पिता व भाई ने बताया कि वह दूसरे की दुकान में दस हजार रुपये प्रतिमाह में काम करता था। घर में उसे किसी तरह की दिक्कत नहीं थी। जिस कमरे में वह लटका मिला है। वहां दरवाजे नहीं हैं। अचानक उसने खुदकुशी किस वजह से की है। इसकी अभी उन्हें जानकारी नहीं हो पाई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
