30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बुंदेलखंड की किस्मत सवारेगे अब बहुउद्देश्यीय तालाब …

 

– विनोद मिश्रा

बांदा । बुंदेलखंड में खेत-तालाब की सफलता के बाद अब बहुउद्देश्यीय तालाब बनाए जाएंगे। जिनमें जल संरक्षण व सिचाई के साथ ही मछली पालन व सिघाड़ा की खेती होगी। इसके लिए एक समन्वित परियोजना बनाई गई है। जिसमें पांच सालों में पांच सौ करोड़ रुपये खर्च कर जल बंधा निर्माण के अलावा खेती प्रणाली का विकास किया जाना है।


बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेले में आए प्रदेश के कृषि निदेशक डॉ.एपी श्रीवास्तव ने कहा कि बुंदेलखंड की कृषि प्राथमिक अवस्था में है। यहां पहले से ही जैविक खेती होती रही है। लेकिन अब हम जैविक उत्पादों की व्यावसायिक व्यवस्था कर बाजार देंगे। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। बुंदेलखंड में खेती प्रणाली के विकास के लिए पांच सौ करोड़ की एक समन्वित परियोजना देने जा रहे हैं। जिसमें जल संचयन को ढालदार स्थानों में बंधा बनाएंगे। इनमें पानी एकत्र होकर झील का रूप लेगा। इन बंधों से सिचाई के साथ मछली पालन जैसे काम किए जा सकेंगे। वहीं खेत तालाब की सफलता को देखते हुए अब बहुउद्देश्यीय तालाब बनाएंगे। इन तालाबों से किसान सिचाई करेंगे। वहीं मोती, सिघाड़ा की खेती कर मछली पालन का भी काम करेंगे। समन्वित परियोजना में नीबू वर्गीय फल उत्पाद, स्ट्राबेरी की खेती सहित, ड्रेगन फ्रूट, बकरी पालन व चारा उत्पादन के काम भी शामिल किए जाएंगे। कृषि निदेशक ने कहा कि बुंदेलखंड में खेत-तालाब योजना बेहद सफल रही। इनसे जहां खेती का काम हो रहा है वहीं जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था भी हो गई है और अब जानवरों को पानी की समस्या के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोडर में लदा नीलगाय का तीन कुंतल मांस बरामद, दो लोग गिरफ्तार, एक मौके से भाग निकला

City News Uttar Pradesh

भाजपा के सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत स्वास्थ केंद्रों पर परीक्षण शिवरों की मची धूम

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें चुनाव संचालन समिति में बताया जीत का मंत्र

City News Uttar Pradesh

पत्नी से हुआ झगड़ा : नाराज पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

डीएम बांदा कोरोना कहर पर भारी, “आराम हराम ” …

लोकसभा चुनाव से संघ की दूरी के चलते ध्वस्त हुआ बुंदेलखंड में भाजपा का दुर्ग

ब्रेकिंग न्यूज़