25.2 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
दुर्लभ दुस्साहस : विलुप्त प्रजाति के काले हिरण का शिकार, चार लोग हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

दुर्लभ दुस्साहस : विलुप्त प्रजाति के काले हिरण का शिकार, चार लोग हुए गिरफ्तार

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा में दुर्लभ प्रजाति के काले हिरण की जान पर बन आई है। मौका पाते ही निर्मोही शिकारी बेखौफ इनके शिकार से बाज नहीं आते। ऐसी ही एक घटना में शिकारियों ने जाल में फंसा कर कुल्हाड़ी व डंडों से मार डाला। पुलिस ने सूचना मिलने पर शिकारियों में से चार को हिरासत में लेंलिया। सात शिकारी मौके से फरार हो गए। इन सभी के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने मौके से हिरण का शव व हिरण के शिकार करने के दौरान प्रयोग में लाये गये जाल व कुल्हाड़ी व डंडे आदि बरामद किया।

दुर्लभ दुस्साहस : विलुप्त प्रजाति के काले हिरण का शिकार, चार लोग हुए गिरफ्तार
Rare audacity: hunting of extinct species of black deer, four people arrested

मामला पैलानी थाना क्षेत्र के गजनी गांव में जाल बिछाकर कुछ शिकारी हिरण का शिकार कर रहे थे। जाल में फंसे एक हिरण को कुल्हाड़ी और डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस व वन विभाग टीम को देख शिकारी भागने लगे, तभी पुलिस ने दौड़ा कर 4 शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। हिरण के शिकार में प्रयुक्त जाल, कुल्हाड़ी और डण्डे आदि भी को बरामद कर लिया। वन विभाग के रेंजर श्यामलाल की तहरीर पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम तिंदवारी में करवाया गया।

दुर्लभ दुस्साहस : विलुप्त प्रजाति के काले हिरण का शिकार, चार लोग हुए गिरफ्तार
Rare audacity: hunting of extinct species of black deer, four people arrested

इस बारे में इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि काला हिरण का शिकार कर रहे कमल पुत्र शिवसहाय केवट, रामरतन केवट पुत्र रामबहोरी केवट, बलबीर पुत्र देवशरण केवट, रामकेश केवट पुत्र चंद्रपाल केवट निवासी बेंदा मजरा लाहा केवटरा को गिरफ्तार किया गया है। सभी पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9/39/51 पर दर्ज किया गया है। सभी 11 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। चार को जेल भेजा जाएगा। जो शिकारी मौके से फरार हो गए हैं, उनको भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल के 8 स्टेशन बनेगें बाजार: घर का बना ‘माल’ अब सीधे ‘खरीदेंगे’ यात्री

City News Uttar Pradesh Desk

भूपेंद्र सिंह चौधरी यूपी भाजपा के बनें नये अध्यक्ष : विधायक प्रकाश नें जताई खुशी, दी बधाई

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले: पिछड़े हों या अगड़े सबका विकास भाजपा की चाह

मुख्यमंत्री योगी ने बांदा पुलिस को दी सौगात: तिन्दवारी में बनेगा अग्निशमन केंद्र

City News Uttar Pradesh

भाजपा का बूथ संपर्क अभियान : पत्रक बांट बताई उपलब्धियां

City News Uttar Pradesh

शादी के दो वर्ष बाद विवाहिता को दस माह की बच्ची के साथ घर से निकाला: मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़