29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
दो माह से गायब नाती की बरामदगी को अनशन कर रही महिला की बिगड़ी हालत
उत्तर प्रदेश

दो माह से गायब नाती की बरामदगी को अनशन कर रही महिला की बिगड़ी हालत

 

– अनशन स्थल से महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दो माह से गायब अपने नाती की बरामदगी के लिए महिला कई दिनों से अनशन पर बैठी है, लेकिन पुलिस उसकी फरियाद नहीं सुन रही। बुधवार को महिला की हालत बिगड़ गई। खबर पाकर जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर के ईएमओ डा. विनीत सचान मौके पर पहुंचे और महिला को जिला अस्पताल में दाखिल कराया। वहां उसका उपचार किया जा रहा है। महिला ने बताया उसका नाती दो माह पहले गायब हो गया था। अब तक उसका कुछ पता नहीं चला सका है।


गिरवां थाना क्षेत्र के कछार पुर बांसी गांव निवासी प्रेमा (70) पत्नी मइयादीन ने बताया कि उसका नाती अजय दो माह से गायब है। आरोप लगाया कि पड़ोस के ही दो लोगों ने उसके नाती को गायब कर दिया हैं पुलिस उनकी सुन नहीं रही है। उल्टा पुलिस वाले उनके साथ अभद्रता करने के साथ ही गाली-गलौज करते हैं।

दो माह से गायब नाती की बरामदगी को अनशन कर रही महिला की बिगड़ी हालत
The deteriorating condition of the woman fasting for the recovery of her grandson missing for two months

पिछले दिनों भी वह अनशन में बैठी थी, लेकिन पुलिस उठा ले गई थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह दो दिनों से अपनी बेटी फूला और कल्पना के साथ अशोक लाट तले भूख हड़ताल पर बैठी है। बुधवार को उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर ट्रामा सेंटर के ईएमओ डा. विनीत सचान अनशन स्थल पहुंचे। महिला की हालत देखने के बाद उसे तत्काल रिक्शे में बैठाकर जिला अस्पताल लाए और उसका इलाज किया। परिजनों को जानकारी दे दी गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद दंग : बन्द पीएचसी दुर्व्यवस्था के देख रंग ! …

इंतजार की इंतहा : मेडिकल कालेज नर्सों की कमी से बेहाल, स्वास्थ मंत्री कब देंगे ध्यान !

City News Uttar Pradesh

सड़क हादसा : तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार प्रवासी मजदूर की मौत, दो लोग घायल

City News Uttar Pradesh

हैवानियत की हदें: पत्नी के सीने में गर्म पेचकश से गोदा अपना नाम, प्लास से नोंच डाले अंगुलियों के नाखून

यूपी : बाहुबली माफिया मुख्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी से ईडी ने कई घंटों की पूछताछ, ड्राइवर से भी दागे गए सवाल

City News Uttar Pradesh

टूटी सगाई, टूटा मन: नैनीताल में बांदा के इंजीनियर की मौत, व्हाट्सऐप पर छलका दर्द

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़