– सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा
- विनोद मिश्रा
बांदा। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम मास ड्रग एडमिनिस्टेªशन (एमडीए), अन्र्तविभागीय समन्वय समिति तथा जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आयुष्मान भारत, मातृ मृत्यु सर्विलान्स रिपोर्ट, आरबीएसके, जननी सुरक्षा योजना, आशा चयन तथा आशा भुगतान, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना, पुरूष नसबन्दी पखवाडा, आरसीएच पोर्टल की समीक्षा, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण आदि योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

तहसील स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में एचएमआईएस सल्यूशन लागू किये जाने के लिए कम्प्यूटर एवं अन्य सामाग्री क्रय किये जाने के बोर में डीएम ने निर्देशित किया कि हर एजेण्डे में सर्कुलर अवश्य लगाया जाए। समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में जो 101 अधिकारियों द्वारा 202 गांव गोद लिये गये हैं उन सभी स्कूलों के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करा लिया जाए। जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत जिनके भुगतान अवशेष हैं उन्हें शीघ्र भुगतान किया जाये।

प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना की समीक्षा करते हुए लाभार्थी को प्राप्त होने वाली प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त की प्रोत्साहन राशि समय से दी जाए। पुरूष नसबन्दी पखवाडा 22 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक चलाया जा रहा है, जिसका प्रचार-प्रसार बैनर, पोस्टर तथा पेन्टिंग के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों पर कराया जाए। डेंगू के मामलों की स्थिति पर विशेष ध्यान रखा जाए और लगातार सेनेटाइजेशन और फागिंग का कार्य कराया जाए।

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोविड टीकाकरण घर-घर जाकर वैक्सीनेशन करवायें और पैरासिटामाल दवा भी उपलब्ध करायी जाए।

बैठक में सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरएन प्रसाद, जिला अस्पताल महिला की अधीक्षिका, जिला अस्पताल पुरूष के अधीक्षक एसएन मिश्रा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
